Show your support

Showing posts with label Himachal. Show all posts
Showing posts with label Himachal. Show all posts

Wednesday, December 21, 2016

छात्र-छात्राओं ने बगाघाट में की सफाई

ठियोग | ठियोग महाविद्यालय के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान मंगलवार को कालेज के 65 स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने ठियोग की बासा ठियोग पंचायत में जाकर वहां पर मंदिर परिसर, स्कूल गांव में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान प्रभारी भुपेन्द्र डोगरा की अगुवाई की। इस मौके पर विभिन्न सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों का जागरूक किया। शिविर के दौरान इन स्वयंसेवकों को विभिन्न विभागों के कामकाज की भी जानकारी दी जा रही है।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Bhaskar

ठियोग भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की 11 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित

ठियोग | ठियोगमंडल भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्याम सिंगटा ने प्रकोष्ठ की 11 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। सिंगटा के अनुसार मंडल अध्यक्ष दीपराम वर्मा की मौजूदगी में इस कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को किया गया। कार्यकारिणी में सुरेश शर्मा भराड़ा और रोशनलाल कंडयाली को उपाध्यक्ष बनाया गया। सोहनलाल भराड़ा का महामंत्री, सुरेश शर्मा धमांदरी निशु झराईक चिखड़ को सचिव, रामकिशन चिखड़, सुरेश ददास, पूर्णदत्त बड़ोग, प्रेमसिंह धमांदरी और इंद्रसेन मखैईक शैथला को सदस्य बनाया गया है। श्याम सिंगटा ने कहा कि प्रकोष्ठ आने वाले विस चुनावों में ठियोग कुमारसेन में भाजपा के लिए कार्य करेगा और समय समय पर प्रकोष्ठ की बैठकें आयोजित की जाएंगी।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Bhaskar

भडेच में हाटेश्वरी मंदिर की प्रतिष्ठा संपन्न

कोटखाई | भडेचमें मांग हाटेश्वरी मंदिर कमेटी की ओर से नव निर्मित मंदिर देवरा की प्रतिष्ठा का कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हुआ। प्रेस सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कोटखाई ठियोग आदि क्षेत्रों से हजारों लोगों ने भाग लिया। प्रतिष्ठा पहाडी पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप की गई। इस कार्यक्रम में क्लींड की देवी नंदन मुख्यअतिथि के रूप में अपने देव कलेणोें सहित शामिल हुई। ठियोग एंव कोटखाई क्षेत्र की वििभन्न देवों देवियों के कारदार भण्डारी गण भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में भडेच समेत कोटला,देई,खतरोट,हिमरी,कमाली,घुंडा,कडेल,पाली,टिक्करी,झंगरोली,थर्मला,पुडग चैथला, पाल, पुजेली, देवरी, बेबण, कलाहार, भमराडा, बागी, नैहरा इत्यादि क्षेत्रों के अनेक लोगों ने भाग लिया।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Bhaskar

पिकअप की टक्कर से छात्र जख्मी, मामला दर्ज

सोलन | सदरपुलिस थाना के तहत पिकअप की टक्कर से छात्र जख्मी हो गया। अन्नु शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह क्वार्टर से जा रहा था। चंबाघाट में सड़क क्राॅस करते वक्त पिकअप तेज रफ्तार से आई और उसे टक्कर मार दी। इससे उसे चोटें आई हैं। एसपी सोलन अंजुम आरा ने मामले की पुष्टि की है।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Bhaskar

सोलन के रबौण से पिकअप चोरी, मामला दर्ज

सोलन | सपरूनचौकी के तहत सड़क के किनारे पार्क की पिकअप चोरी हो गई है। कसौली सुंदर सिंह ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसके ड्राइवर ने 18 दिसंबर की रात पिकअप को एलआईसी कार्यालय रबौण में पार्क किया था। 19 दिसंबर को गाड़ी वहां नहीं थी। इस संदर्भ में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Bhaskar

समय पर नहीं की मरम्मत, अब कबाड़ के भाव बिकेगा जनरेटर

क्षेत्रीयअस्पताल सोलन में जनरेटर और सोलर वाटर गीजर लगाना पैसे की बर्बादी साबित हुआ। अस्पताल में करीब 6 साल पहले कंपनी के माध्यम से ऑटोमेटिक जनरेटर स्थापित किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य बिजली कट की स्थिति में भी अस्पताल की ओटी समेत अन्य उपकरणों को चालू रखना था लेकिन इसकी समय पर मेंटिनेंस नहीं के चलते ये खराब हो गया। तकनीकी खराबी को ठीक करने में लाखों रुपए खर्च किए गए लेकिन अंत में यह अस्पताल के लिए सफेद हाथी ही साबित हुआ। इससे केवल जनता का लाखों रुपए बर्बाद हो गए बल्कि अस्पताल प्रशासन की कार्य प्रणाली भी सवालों के घेरे में गई। लिहाजा अस्पताल प्रशासन ने अब जनरेटर को ओपन बिडिंग से बेचने का मन बनाया। रोगी कल्याण समिति ने अस्पताल में खराब पड़े जनरेटर को बेचने की निर्णय लिया है। इसके चलते खराब जनरेट का स्क्रेप के भाव बिकना तय है। हैरानी की बात है कि जनरेटर की खरीद पर लाखों रुपए बर्बाद करने के बावजूद इसके कारणों की जांच नहीं हुई। डबलफीडर सुविधा नहीं जिलेके सबसे बडे़ अस्पताल में आज तक बिजली के डबल फीडर की सुविधा नहीं मिली। इसके चलते अस्पताल में...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Bhaskar

सुबाथू में डॉक्टर नहीं, मायूस लौट रहे मरीज

पीएचसीसुबाथू में डॉक्टर की नियमित सेवाएं नहीं मिलने से रोगियों का दिक्कतें पेश रही हैं। कई महीनों से डॉक्टर ड्यूटी नहीं दे रहे हैं। पीएचसी फार्मासिस्ट और डेंटल डॉक्टर के सहारे है। पीएचसी में तैनात डॉक्टर धर्मपुर सीएचसी में सेवाएं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के नाम पर सरकार लाखों रुपए खर्च रही है लेकिन जमीन स्तर पर कुछ नहीं हा़े रहा है। डॉक्टर की नियमित सेवाएं नहीं मिलने से सुबाथूवासियों और साथ लगते गांव के लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि चुनावों के दौरान जनता से स्वास्थ्य सुविधा के बड़े-बड़े वादे किए जाते है, लेकिन जीतने के बाद वादे खोखले साबित हो जाते हैं। बता दें कि मई में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पीएचसी सुबाथू के नए भवन का उद्घाटन किया था। सुबाथू में स्वास्थ्य सुविधाएं पहले ही के बराबर है क्योंकि सुबाथू में चार बजे के बाद स्वास्थ्य सुविधाएं राम भरोसे हैं। चार बजे के बाद यदि कोई बीमार पड़ जाता है तो उसे प्राथमिक उपचार नहीं मिल पाता है। इसके चलते रोगियों को चार बजे के बाद...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Bhaskar

सूद प्रधान, डॉ. कर्म सिंह आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान बने

प्रदेशआर्य प्रतिनिधि सभा का चुनाव अधिवेशन कृष्ण चंद आर्य की अध्यक्षता में आर्य समाज बिलासपुर में संपन्न हुआ। चुनाव में प्रदेश की आर्य समाजों के 70 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कृष्ण चंद आर्य को चुनाव अधिकारी महाशय सतपाल भटनागर को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया। डॉ. कर्म सिंह आर्य ने बताया कि प्रतिनिधियों सर्वसम्मति से कंडाघाट के प्रबोध चंद्र सूद को दूसरी बार सभा का प्रधान और सुंदरनगर के रामफल सिंह आर्य का वरिष्ठ उपप्रधान और करसोग से विद्या निधि का उपप्रधान, शिमला के डॉ. कर्म सिंह आर्य को महामंत्री चुना गया। प्रबोध चंद सूद ने कहा कि प्रांतीय सभा ने आर्य समाज के संगठन को सुदृढ़ बनाने वेद प्रचार के कार्य जन-जन पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि सभा ने आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती के वैदिक सिद्धांतों के प्रचार-प्रचार के लिए एक वेद प्रचार वाहन की भी व्यवस्था की हैं। सभा के प्रधान प्रबोध चंद सूद ने बताया कि प्रांतीय सभा की ओर से हिमाचल प्रदेश में कार्यरत तथा आर्य समाज द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाओं में नैतिक शिक्षा...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Bhaskar

कून में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 25 दिसंबर से

सोलन | कंडाघाटके कून (देलगी) में 25 दिसंबर से मां मंगला माता क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के आयोजक विनोद ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली टीम को 15000 रुपए आैर ट्राॅफी तथा उपविजेता को 7100 रुपए ट्राॅफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता मेें मैन आॅफ दि मैच और सीरीज रहने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कून के मैदान में होने वाली इस प्रतियोगिता में 15 पंचायतों के युवाओं को खेलने का अवसर मिलेगा। उन्होंने क्रिकेट टीमों के खिलाड़ियों से आग्रह किया है कि जल्द इस प्रतियोगिता के लिए एंट्री करा लें।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Bhaskar

डीजल की पैमेंट डेबिट कार्ड से करने पर लगे ज्यादा पैसे

सोलन | डिजिटलपैमेंट करने पर लोगों को अतिरिक्त चार्जिज भुगतना पड़ रहा है। गोयला के धर्म सिंह को डीजल डालने के लिए डिजिटल पैमेंट करने पर 86 रुपए का अतिरिक्त भुगतान करना पड़ा। एतराज जताने पर बैंक एक-दूसरे पर जिम्मेदारी थोप रहे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत उपभोक्ता फोरम में की है। मंगलवार दोपहर बाद 12.15 बजे उसने 3000 का डीजल डालवाया। इसकी पैमेंट यूको बैंक के एटीएम से की। लेकिन खाते से 3000 की बजाय 3086 रुपए कट गए। उन्होंने बैंक से पूछताछ की तो बताया कि राशि स्वैप मशीन चलाने वाले बैंक ने चार्ज की।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Bhaskar

टेंडर खुलने से पहले ही विकास कार्य करवाने का आरोप

सोलन | नगरपरिषद की कार्यप्रणाली एक बार फिर से सवालों के घेरे में गई। मनोनीत पार्षद कृष्ण ग्रोवर ने कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखकर नगर परिषद की तरफ से ठेकेदारों को टेंडर आबंटन किए जाने को की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं। आरोप है कि नगर परिषद ने वार्ड क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए जो टेंडर किए हैं उनका कार्य पहले ही किया जा चुका है। ग्रोवर ने इस पर मिलीभगत का संदेह जताया है। विकास कार्य के टेंडर की साइट की फोटोग्राफी विडियोग्राफी किए जाने की मांग की है। बता दें कि नगर परिषद ने हाल ही में शहर के वार्ड क्षेत्रों में विकास कार्यों के करीब 28 टेंडर लगाए थे, जिससे मंगलवार को खोला जाना था। ग्रोवर का आरोप है कि नगर परिषद की कार्यप्रणाली के चलते अधिकतर टेंडर का कार्य पहले ही करवा लिया गया है। मनोनीत पार्षद की शिकायत के बाद कार्यकारी अधिकारी ने कनिष्ठ अभियंताओं को टेंडर साइट की फोटोग्राफी करने के निर्देश दिए हैं।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Bhaskar

अलग पहचान हो किन्नौर के शहद की: वीसी

डॉ.यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी नौणी में कीट विज्ञान विभाग की ओर से मधुमक्खी पालन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन अखिल भारतीय मधुमक्खी एवं परागण कर्ता शोध समन्वयक परियोजना के तत्वावधान में किया जा रहा है। ट्राइबल एरिया सब प्लान के तहत शिविर का आयोजन जनजातीय क्षेत्रों के लिए किया है। शिविर का उद्घाटन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. हरीचंद शर्मा ने किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को मधुमक्खी पालन अपनाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मधुमक्खी पालन फसलों में परागण में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि किन्नौर में पैदा किए जाने वाले शहद को बाजार में अलग पहचान से बेचने का आह्वान किया। अखिल भारतीय मधुमक्खी एवं परागण कर्ता शोध समन्वयक परियोजना के परियोजना समन्वयक डाॅ. राजकुमार ठाकुर ने बताया कि मधुमक्खी पालन को राष्ट्रीय स्तर पर बड़े पैमाने पर बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है, जिसके लिए हमें अभी से मधुमक्खी पालकों को तैयार करना है। उन्होंने कहा कि मधुमक्खी पालन किसानों की आवश्यकता बनती जा रही है। किसानों को...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Bhaskar

यूरोे किड्स में बच्चों के लिए लगाई हॉबी क्लासेज

सोलन | यूरोकिड्ज स्कूल कोटलानाला में विंटर कैंप आयोजित किया जा रहा है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष कक्षाएं लगाई जा रही हैं। इन कक्षाओं में एक्टिंग, कैमरा स्क्रीनिंग, पेंटिग, इंडोर आउटडोर गेम, डांस, सिंगिंग, स्कीटिंग आदि गतिविधियां करवाई जा रही हैं। विद्यालय के संचालक शोभित बहल ने बताया कि विंटर कैंप को आयोजन करने का मकसद बच्चों की प्रतिभा को निखारकर उन्हें आत्मविश्वासी बनाना है। विंटर कैंप में प्रकृति, एकलव्य, गुरबाणी, रिजुल, कसनी, कायना, हरमन, कनन, कार्तिक, श्रेया सहित सभी बच्चे भाग ले रहे हैं।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Bhaskar

जनरल हाउस... 26को लगेगी प्रस्तावों पर मुहर

शिमला| नगरनिगम शिमला का मासिक जनरल हाउस इस बार 26 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। जनरल हाउस में जहां एफसीपीसी, जीएफसी में पारित किए प्रस्तावों पर अंतिम मोहर लगाई जाएगी, वहीं कई विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके अतिरिक्त मीटर रीडिंग पर बिलिंग शुरू करने के मद्देनजर सैहब कर्मियों को ढाई रुपए प्रति मीटर देने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। निगम ने जनवरी माह से शहर में मीटर रीडिंग पर बिलिंग शुरू करने का निर्णय लिया है। निगम के पास रीडरों की कमी है, ऐसे में उनके स्थान पर यह काम सैहब कर्मियों से लिया जाना है।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Bhaskar

शिमला भास्कर

रामपुर > रोहड़ू > ठियोग > किन्नौर > कोटखाई >कुमारसैन राजू : आज पता नहीं क्यों बीवी बेहद नाराज हो गई। बिजू : क्यों क्या हुआ? राजू : प|ी के पीहर वाले आए हुए थे। वह बोली बाहर से कुछ ले आओ। मैं टैक्सी ले आया। आप केवल उम्मीद और विश्वास के जरिए ही अच्छाई का पुल खड़ा करके बुराई को हरा सकते हैं। -मायाएंजेंलो
पूरी खबर पढ़े >>
source: Bhaskar

जस्टिस राणा उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

शिमला| हाईकोर्टके जज जस्टिस पीएस राणा को राज्य उपभोक्ता आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे पांच साल यानि 67 साल की उम्र तक आयोग के अध्यक्ष पद पर रहेंगे। जस्टिस पीएस राणा ने 30 नवंबर 2014 को हाईकोर्ट में स्थायी जज के रूप में शपथ ग्रहण ली थी। 28 मई 1999 को उन्होंने बतौर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पदभार संभाला था। उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश सुरजीत सिंह गत शुक्रवार को रिटायर हो गए थे, जिसके बाद यह पद खाली था।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Bhaskar

प्रेशर से फटी कोटी-बरांडी की मेन लाइन, पानी गया खेतों में

कोटी-बरांडीपेयजल योजना की मुख्य लाइन फिर टूट गई। मंगलवार दोपहर बाद भलौण गांव के पास प्रेशर बढ़ने के चलते मुख्य लाइन फट गई और सारा पानी खेतों में चला गया। लाइन टूटने के कारण कुसम्पटी टैंक के लिए पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप है। कसुम्पटी टैंक से जुड़े क्षेत्रों की हजारों की आबादी के समक्ष जल संकट खड़ा हो गया है। मंगलवार को सप्लाई होने से बुधवार को पूरे क्षेत्र में पेयजल वितरण प्रभावित रहेगा। इसी माह योजना की मुख्य लाइन दूसरी मर्तबा टूटी है। विरोधमें उतरे लोग, काम नहीं करने दे रहे: भलौणगांव में मंगलवार को ढाई से तीन बजे के बीच लाइन टूट गई। लाइन के टूटने के बाद पानी जब खेतों में घुस गया था तो यहां के लोग विरोध पर उतर गए। निगम ने लाइन को जोड़ने के लिए जब कर्मचारी बुलाए तो उन्होंने उन्हें काम करने ही नहीं दिया। लोग इस बात से गुस्सा थे कि मुख्य लाइन अकसर प्रेशर के कारण टूटती रही है, इस कारण उनको नुकसान उठाना पड़ता है। लोगों के इस विरोध के चलते शाम तक मुख्य लाइन को जोड़ने का काम शाम तक शुरू नहीं हो पाया था
पूरी खबर पढ़े >>
source: Bhaskar

पटवार सर्कलों में रखे जाएंगे पार्ट टाइम वर्कर

जिलाशिमला के विभिन्न पटवार सर्कलों में अब पार्ट टाइम वर्कर रखे जाएंगे। यह वर्कर पटवारियों के साथ कार्य करेंगे। जिला प्रशासन की ओर से इसके लिए सूची जारी कर दी है। करीब 59 पटवार सर्कलों में एक-एक पार्ट टाइम वर्कर रखा जाएगा। इन पार्ट टाइम वर्करों का चयन नंबरों के आधार पर होगा। पटवार सर्कल के अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। एसडीएम ग्रामीण जीएस नेगी शिमला ग्रामीण में रखे जाने वाले पार्ट टाइम वर्करों के साक्षात्कार लेंगे। एसडीएम ग्रामीण शिमला जीएस नेगी ने बताया कि पटवार सर्कलों के लिए पार्ट टाइम वर्कर रखे जाएंगे। इसी माह इंटरव्यू होंगे। पात्र व्यक्ति का चयन नंबर के आधार पर होगा। ऐसेहोगा नंबरों का डिस्ट्रीब्यूशन: दसवींपास अभ्यर्थी को उसके नंबरों के हिसाब से नंबर दिए जाएंगे। उदाहरण के लिए जिसके 55 फीसदी से अधिक हैं उसे 5.5 नंबर मिलेंगे, जबकि 46.7 प्रतिशत वालों को 4.6 मार्क्स दिए जाएंगे। 12वीं या उससे अधिक मार्क्स वालों के लिए 2 नंबर, उसी पटवार सर्कल के अभ्यर्थी को 4 नंबर दिए जाएंगे, वहीं पटवारखाना बनाने के लिए जमीन देने वाले को 2 नंबर अतिरिक्त दिए जाएंगे। इसके...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Bhaskar

छात्रों में सेविंग की आदत के लिए शुरू की संचायिका योजना 46 साल बाद बंद

राज्यके सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए शुरू की गई संचायिका योजना को 46 सालों के बाद बंद कर दिया गया है। स्कूली छात्रों में सेविंग (बचत) की आदत डालने के लिए शुरू की गई इस योजना को वर्ष 1970 में शुरू किया गया था। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने इस योजना को पूरे देश में शुरू किया था। योजना के तहत हर महीने बच्चों से फीस के साथ कुछ अमाउंट लिया जाता था। इस अमाउंट को पोस्ट ऑफिस में जमा कर दिया जाता था। अमाउंट काफी होता था। स्कूल पास आउट होने या फिर बीच में छोड़ने के दौरान स्टूडेंट 2 फीसदी ब्याज के साथ संचायिका के अमाउंट को विड्रॉ कर सकते थे। स्कूल ही पैसे जमा करने से लेकर विड्रॉ करने का कार्य करते थे। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने हाल ही में सभी राज्यों को सर्कुलर जारी कर योजना को बंद करने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को उच्चतर शिक्षा विभाग ने इस की अधिसूचना जारी कर दी है। छठी से बारहवीं कक्षा तक ये योजना थी। संचायिका योजना को शुरू करने का मकसद बच्चों में सेविंग की आदत डालना था। अमाउंट को लेकर कई बार बदलाव किया गया। पांच और दस रुपए भी इसमें तय किए गए। लेकिन कुछ...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Bhaskar

अतिरिक्त, उप-महाधिवक्ताओं के चयन पर सरकार को नोटिस

शिमला| हाईकोर्टऔर प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में सरकार की ओर से पैरवी करने के लिए अतिरिक्त महाधिवक्ताओं, उप-महाधिवक्ताओं सहायक महाधिवक्ताओं के चयन पर सवालिया निशान लगाने वाली याचिका में केंद्र राज्य सरकार को नोटिस जारी किए गए हैं। हाईकोर्ट ने दोनों सरकारों से 6 हफ्ते के अंदर जवाब तलब किया है। मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर न्यायाधीश तरलोक सिंह की खंडपीठ ने कुछ अधिवक्ताओं की ओर से सयुंक्त रूप से दायर की गई याचिका की सुनवाई के बाद यह आदेश जारी किए। मामले पर अगली सुनवाई 21 मार्च को निर्धारित की गई है। याचिका में दिए तथ्यों के अनुसार प्रदेश में इस तरह के विधि अधिकारियों की नियुक्ति के लिए कोई भी चयन नीति नहीं बनाई गई है। इनके चयन के लिए तो कोई आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं और ही इनके चयन के लिए किसी प्रक्रिया को अपनाया जाता है। इनके चयन के लिए कोई विशेष योग्यता मापदंड भी नहीं बनाए गए हैं और ही इनकी नियुक्ति की संख्या के बारे में सर्वेक्षण किया जाता है। प्रार्थी वकीलों ने कोर्ट से गुहार लगाई है कि राज्य सरकार को आदेश दिए जाएं कि इन विधि अधिकारियों के चयन के लिए...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Bhaskar