Show your support

Showing posts with label Recipe. Show all posts
Showing posts with label Recipe. Show all posts

Sunday, September 18, 2016

Recipe - Siddu

Siddu is a one of the most loved dishes in Himachal mostly in Mandi, Kullu, Manali, Rohru and Shimla.

Ingredients:

1) Atta 600 gms
2) Poppy seeds 150 gms
3) Yeast 5 gms
4) Salt to taste
5) Ginger 20 gms ginger
6) Zeera 5 gms
7) Green Chili to taste
8) Garlic 20 gms
9) Onion 50 gms
10) Desi Ghee 100 gms

Method:

1) Dessolve yeast in warm water. Knead Atta with the yeast and keep for two hours for feratation.
2) Soak poppy seeds for four hours then grind with green chilli, ginger, zeera, garlic, onion to make a thick paste. Add salt to poppy seeds paste and mix it well.
3) Make equal balls of the Atta dough and Stuff with Poppy Seeds Paste.
4) Par-cook the Siddu on hot tawa. Now steam the Siddu in a steamer till well raised.
5) Serve with Desi Ghee.
-->

Tuesday, July 1, 2014

How to make Aaloo Samosa

अगर आप शिमला में रहतें है तो लोअर बाज़ार मे नत्थू राम की दुकान के समोसे या संजौली मे कुमार स्वीटस के समोसे तो जरूर खाए होंगे । इसे घर में बनाना बहुत आसान है । आईये आज घर में समोसे बनाते हैं ।

आवश्यक सामग्री -

समोसे के लिये आटा लगाने के लिये.
मैदा - 250 ग्राम (2 1/2 कप)
घी -  60 ग्राम ( 1/4 कप से थोड़ा सा अधिक)
नमक   - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
समोसे में भरने के लिये पिठ्ठी बनाने के लिये.
आलू   - 400 ग्राम ( 3-4)
हरे मटर के दाने  - आधा कप (यदि आप चाहें तो)
काजू  - 12-15 (यदि आप चाहें)
किसमिस  - 25 -30 (यदि आप चाहें तो)
हरी मिर्च  - 2-3 बारीक कतर लीजिये
अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
हरा धनियां - एक टेबिल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
धनियाँ पाउडर - 2 छोटी चम्मच
गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
नमक  - स्वादानुसार
तलने के लिये - तेल

विधि -

सबसे पहले आलू को उबलने रख दीजिये. मैदा में तेल और नमक डालिये उन्हैं अच्छी तरह मिला लीजिये, गुनगुने पानी की सहायता से गूथिंये थोड़ा सख्त आटा गूदना है. आटे को सैट होने के लिये 15 - 20 मिनिट के लिये रख दीजिये.
समोसे में भरने के लिये पिट्ठी तैयार करें.

उबाले हुये आलुओं को छील लीजिये, और हाथ से बारीक तोड़ लीजिये. आलू में, मटर, नमक, हरी मिर्च, हरा धनियां, अदरक, धनियां पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, किशमिश और काजू डालिये और अच्छी तरह मिलने तक मिला दीजिये.
पिठ्ठी को भून कर बनाया जा सकता है: एक कढ़ाई में एक टेबिल स्पून तेल डालकर गरम करें, उसमें धनियाँ पाउडर, हरी मिर्च, अदरक डाल कर भूनें और आलू और मटर डाल दें,  इसके बाद उसमें गरम मसाला , नमक  और अमचूर पाउडर डाल दें , कलछी से चलाये और भूनें मसाला अच्छी तरह मिल जाय गैस बन्द कर दें और आलू नीचे उतार लें, ठंडा करें ओर काजू किसमिस मिला दें. यह पिट्ठी समोसों में भरने के लिये तैयार है.
अब जो गुंथा हुआ मैदा है उसके दस बराबर के आकार के गोले बना लें. एक गोला लेकर बेलन से करीब 8 - 10 इंच के व्यास का बेल लें .  बेली हुई पूरी थोड़ी मोटी ही रहनी चाहिये.
इस बेले गये पूरी को दो बराबर के भागों में चाकू की सहायता से काट लीजिये. एक भाग को तिकोन बनाते हुये मोड़ें (तिकोन बनाते समय दोनों सिरे पानी से अवश्य चिपकाइये)
तिकोन में आलू की पिट्ठी भरिये. पिठ्ठी भरने के बाद, पीछे के किनारे में एक प्लेट डाल दीजिये, ऊपर के दोनों किनारों को पानी की सहायता से चुपका दीजिये.  देखिये समोसे का आकार सही है.  इसी तरह से सारे समोसे तैयार कर लीजिये.
इन्हैं तलने के लिये कढ़ाई गैस पर रखें और उसमें तेल भरकर गरम करें.  गरम तेल में चार समोसे डाले और ब्राउन होने तक तलें (समोसे तलते समय गैस फ्लेम मीडियम ही रहे). कढ़ाई से समोसे निकाल कर, एक प्लेट पर नैपकिन पेपर बिछाकर रख लीजिये. सभी समोसों को इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. गरमा गरम समोसे (Samosa) तैयार हैं.
हरे धनिये की चटनी और मीठी चटनी  के साथ परोसिये और खाइये.