Show your support

Showing posts with label CMO. Show all posts
Showing posts with label CMO. Show all posts

Thursday, November 12, 2020

मुख्यमंत्री जी ने डलहौजी विधानसभा क्षेत्र को दी 113.45 करोड़ की सौगातें


मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने आज एक दिवसीय दौरे के दौरान चम्बा जिला के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में 113.45 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखी और लोकार्पण किए। मुख्यमंत्री जी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 8.58 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बासा से नदाल सड़क, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2.86 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित समाह से हादिला, स्टेज-2 सम्पर्क मार्ग, 7.01 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जावनास से भासुआ संपर्क मार्ग, 3.62 करोड़ रुपये की लागत से जम्मू और कश्मीर सीमा सड़क बाथरी सुुंडला लंगेड़ा में सलांदरी नाला पर निर्मित 30 मीटर लम्बे डबल लेन पुल, 2.85 करोड़ रुपये की लागत से जम्मू और कश्मीर सीमा सड़क बाथरी सुुंडला में घराट नाला पर 25 मीटर लम्बे डबल लेन पुल, 4.07 करोड़ रुपये की लागत से जम्मू और कश्मीर सीमा सड़क बाथरी सुुंडला लंगेड़ा रोलाह नाला पर 40 मीटर लम्बे डबल लेन पुल, कुंडी (सलुणी) में एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हवाई अड्डे और सुन्दल में एक करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन लेवल-3 के लिए निर्मित होने वाले अतिरिक्त खंड का उद्घाटन किया।



9.11 करोड़ से संवारी जाएगी बासा-नदाल सड़क

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने 9.11 करोड़ रुपये की लागत से बासा से नदाल सड़क के स्तरोन्यन, 5.19 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली अनी के निकट सलुणी सड़क, 5.30 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली तेलका के समीप थलोगा सड़क, 9.64 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली चकोली से अंडवास सड़क, 8.06 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली चकोली से ढाला सड़क, 5.88 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली जवानस से भासुआ सड़क बैच-2, 7.52 करोड़ रुपये की लागत से तहसील सलुणी के लचोरी में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन के निर्माण, तहसील सलुणी के भलेइ में राजकीय उप-कोषागार भवन के लिए 1 करोड़ रुपये और 10.83 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 50 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल सलुणी की आधारशिला रखी।


पेयजल किल्लत से मिलेगी निजात, करोड़ों की राशि से स्थापित होंगी पेयजल परियोजनाएं

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने 1.56 करोड़ रुपये की लागत से सेरपुर में निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना, तहसील सलुणी की विभिन्न ग्राम पंचायतों की सूखा प्रभावित बस्तियों, बरांगल, भलेइ, वांगल, ओहरा, सिम्मी और कनेड आदि बस्तियों के लिए 11.64 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ जल आपूर्ति योजना, तहसील सलुणी की ग्राम पंचायतें माउरा, बडका, दरेकरी और सेरी की सूखा प्रभावित जलापूर्ति योजनाओं के स्त्रोत स्तरीय संवर्धन के लिए 1.98 करोड़ रुपये, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना स्टेज-2 के तहत 3.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली मनोला विश्राम गृह से मंधियार सड़क और कैंथले भिदरोह सड़क में भिदरोह नाला पर 1.11 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 15 मीटर लम्बे पुल के निर्माण कार्य की भी आधारशिला रखी।


हिमाचल सरकार कर रही राज्य का समग्र विकास

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने बनीखेत के पधर मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि विकास की गति निर्बाध रूप से चलती रहे चाहे निर्वाचन क्षेत्र में विपक्ष का या सत्ताधारी दल का विधायक चुना गया है। उन्होंने कहा कि डलहौजी क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि प्रदेश के पास उपलब्ध सभी संभावनाओं का पूरी तरह से दोहन हो सके।


डलहौजी में उपलब्ध हैं बेहतर संपर्क सुविधाएं

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र में 1.40 करोड़ रुपये की सार्वजनिक कार्य योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं, जिससे पता चलता है कि सरकार इस क्षेत्र में बेहतर संपर्क सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सीआरएफ, नाबार्ड, एससी घटक योजनाओं के तहत इस निर्वाचन क्षेत्र में करोड़ों रुपये की योजनाओं को भी लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा आज 15.20 करोड़ रुपये की लागत की जलापूर्ति योजनाओं की आधारशिला रखी गई हैं और इस निर्वाचन क्षेत्र में 26 करोड़ रुपये की अन्य योजनाएं कार्यान्वित की गई है।



प्रदेश की बागडोर संभालने के पहले दिन से ही किए जनहितकारी कार्य

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की बागडोर संभालने के पहले दिन से ही बिना किसी बदले की भावना से प्रदेश के संतुलित विकास को सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का पहला निर्णय यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से था कि प्रदेश के वरिष्ठ नागरिक सम्मानजनक जीवन जी सकें जिसके लिए बिना किसी आय सीमा के वृद्धावस्था सामाजिक सुरक्षा पेंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया गया, जिससे प्रदेश के लगभग 2.90 लाख वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हुए हैं।


कोरोना को हराने के लिए उठाएं कदम

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने कहा कि कोरोना महामारी अभी तक खत्म नहीं हुई है, इस लिए इस महाकारी को फैलने से रोकने के लिए परस्पर दूरी और फेस मास्क का सही उपयोग ही एकमात्र उपाय है। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा की घडी में भी कांग्रेस के नेता इस संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बाहरी राज्यों में फंसे राज्य के लगभग 2.50 लाख लोगों को प्रदेश वापिस लाया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने इस मामले को भी उछाला, जिन्होंने पहले राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा था, जिसमें प्रदेश सरकार पर फंसे हुए हिमाचलियों को प्रदेश वापस न लाने के मुद्दे को गम्भीरता से न लेने का आरोप लगाया था।


बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मजबूत नेतृत्व में जताया विश्वास 

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने कहा कि बिहार के लोगों ने एक बार फिर एनडीए के पक्ष में फैसला दिया है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मजबूत नेतृत्व में विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिहार विधानसभा चुनाव में एक बार फिर अपने संगठनात्मक कौशल को साबित किया है। उन्होंने कहा कि जन मंच और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1100 जैसे कार्यक्रम राज्य के लोगों को उनके घरद्धार पर उनकी शिकायतों के त्वरित निवारण में मदद सिद्ध हुए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला धुआं रहित राज्य बनकर उभरा है और प्रदेश के हर घर में गैस कनेक्शन की सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र की उज्जवला योजना और राज्य सरकार की गृहिणी सुविधा योजना के कारण संभव हुआ है।



कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने इस अवसर पर कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बग्गी और हथर में विज्ञान कक्षाएं, राजकीय उच्च पाठशाला बजवार्ड़ और सिंघाधार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने और लडवान में प्राथमिक उपकेंद्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष के बजट में बनीखेत और तेलगा उपतहसील में डिग्री कॉलेज खोलने पर विचार किया जाएगा।



सांसद ने दी केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

सांसद श्री किशन कपूर जी ने कहा कि देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों में सुरक्षित है और भारत देश की संप्रभुता को चुनौती देने की कोशिश करने वाले को करारा जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि यह श्री नरेंद्र मोदी जी के मजबूत नेतृत्व के कारण ही संभव हुआ है कि देश ने सर्जिकल स्ट्राइक कर उरी हमले के लिए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया और साथ ही चीन को गलवान घाटी में उनके द्वारा किए गए दुष्कर्मों के लिए एक कड़ा संदेश दिया। उन्होंने इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी।



विपणन बोर्ड चंबा के अध्यक्ष ने जताया आभार

विपणन बोर्ड चंबा के अध्यक्ष श्री डी.एस. ठाकुर जी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए डलहौजी निर्वाचन क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल में बिना किसी भेदभाव के प्रदेश का संतुलित विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने प्रदेश के लोगों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी और विकासोन्मुखी योजनाओं को शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से बनीखेत में डिग्री कॉलेज खोलने और डलहौजी में बस स्टैंड का उन्नयन और निर्माण करने का भी आग्रह किया। भाजपा मंडलाध्यक्ष डलहौजी श्री विजय ठाकुर जी ने भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।


courtesy: CMO Himachal Pradesh

Wednesday, November 11, 2020

मुख्यमंत्री जी ने चम्बा और भटियात विधानसभा क्षेत्र को दी करोड़ों की सौगातें


मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने आज चंबा जिला के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र भटियात और चंबा का दौरा किया। मुख्यमंत्री जी ने इन दोनों विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की लागत वाली विकास परियोजनाओं के शुभारंभ किए।

मुख्यमंत्री जी ने भटियात में किए 48.77 करोड़ की लागत वाले विकास कार्यों के शुभारंभ 

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने आज चंबा जिला के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र भटियात के सिहुंता चौगान में 48.77 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन कार्यों में 24.62 करोड़ रुपये की लागत से नैनी खड्ड से समलेऊ सड़क व 9.38 करोड़ रुपये की लागत वाले समोट से द्रमनाला सड़क का स्तरोन्नयन, 3.21 करोड़ रुपये की लागत से कनेड़ नाला से नैनी खड्ड चुहान सड़क पर बनने वाले 33.50 मीटर लंबे स्टील के पुल व 1.89 करोड़ रुपये की लागत से चुवाड़ी केंथली सड़क पर मलेड खड्ड के ऊपर बनने वाले 25 मीटर लंबे आरसीसी बाॅक्स गरडर पुल का निर्माण, 4.25 करोड़ रुपये की लागत वाली चक्की खाडव रायपुर कुहल व 5.42 करोड़ रुपये की लागत वाली खग्गल सिहुंता बहाव सिंचाई योजना की रिमाॅडलिंग शामिल है।


कोरोना संकट में हिमाचलवासियों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रही हिमाचल सरकार

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत सिहुंता में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों कोटा, बंगलुरू, गोवा, चंडीगढ़ और दिल्ली में फंसे हिमाचलवासियों को राज्य में सुरक्षित वापस लाया गया। वापस लाये गए सभी 2.5 लाख लोगों को घर भेजने से पूर्व नियमानुसार उनका कोरोना टेस्ट किया गया और क्वारंटीन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अनुग्रह पर हिमाचल विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया परन्तु विधानसभा में इस विषय में कोई ठोस चर्चा नहीं हो पायी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस तरह की घटिया राजनीति न करने का आग्रह किया जबकि देश और प्रदेश संकट के समय से गुजर रहा है।


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी गतिशील नेतृत्व के लिए प्रशंसा के पात्र

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी गतिशील नेतृत्व के लिए प्रशंसा के पात्र हैं क्योंकि हर प्रकार की मुसीबतों और कठिनाईयों के दौरान भी वह देश का बेहतरीन मार्गदर्शन कर रहे हैं। आज दशकों पुराने अनुच्छेद 370 और 35 (ए) का संकट, अयोध्या मामला और दूसरी सभी समस्याओं का समाधान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को कोविड-19 की समस्या से सफलतापूर्वक बाहर निकाला है। पूरा देश श्री नरेंद्र मोदी जी के गतिशील नेतृत्व पर विश्वास करके उनका अनुसरण कर रहा है। आज केवल प्रधानमंत्री के दृढ़ प्रयासों से ही देश में पीपीई किट्स तैयार करना संभव हो पाया है। आज देश में प्रतिदिन 5 लाख पीपीई किट्स तैयार की जा रही है। मोदी के गतिशील नेतृत्व और ऊर्जावान प्रबंधन के फलस्वरूप बिहार के लोगों ने एनडीए के पक्ष में मतदान किया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सावधानियां अपनाने का आग्रह किया क्योंकि इस वायरस की वैक्सिन अभी तक उपलब्ध नहीं है।


कोरोना को हराने के लिए बरतें सावधानियां

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने प्रदेशवासियों से कोरोना वायरस से मुकाबला करने के लिए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने और सावधानियां अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण प्रदेश में विकास की गति प्रभावित हुई है। परन्तु अब किसी भी तरह की ढील स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्धारित लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में हासिल करने के निर्देश दिए।


हिमाचल सरकार कारोड़ों की राशि से कर रही भटियात का विकास

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपरिहार्य परिस्थियों के कारण लोकसभा चुनाव के पश्चात् भटियात विधानसभा क्षेत्र का दौरा न कर पाने पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भाजपा प्रत्याशी को भारी मत प्रदान कर विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सरकार द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए पिछले तीन वर्षों में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में 148 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न विकासात्मक कार्य, 185 करोड़ रुपये के लोक निर्माण कार्य और 287 करोड़ रुपये के जलशक्ति विभाग के कार्य कार्यान्वित किए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आगामी पंचायत चुनाव में समझदारी से वोट करने की अपील की।


जनता की मांगों पर मुख्यमंत्री जी ने की घोषणाएं

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र समोट को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, राजकीय माध्यमिक पाठशाला ककरोटी घट्टा व सरोग को राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला और राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला डाढ़ू को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के रूप में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने भटियात विधानसभा क्षेत्र में अग्निशमन उप-केन्द्र खोलने की घोषणा की और भटियात विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में एसडीपीओ कार्यालय, पुलिस थाना व चैकी खोलने के प्रस्तावों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने भटियात विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग मण्डल कार्यालय खोलने की घोषणा की और जलशक्ति मण्डल कार्यालय की मांग को युक्तिकरण के पश्चात् खोलने पर विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने चुवाड़ी उप बस डिपो को बस डिपो में स्तरोन्नत करने की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि चुवाड़ी में नागरिक न्यायालय की मांग को तर्कसंगत पाए जाने और औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात् खोला जाएगा।



स्वयं सहायता समूहों को भेंट की पत्तल व डोना बनाने की मशीनें

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने जिला चम्बा के चार स्वयं सहायता समूहों को पत्तल व डोना बनाने की मशीनें भेंट की। यह मशीनें पर्यावरण, विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के सौजन्य से स्वरोजगार सृजन गतिविधियों के तहत इन स्वयं सहायता समूहों को प्रदान की गई। वन मंत्री श्री राकेश पठानिया जी ने लोगों से हिमाचल प्रदेश में आगामी 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव में वर्तमान भाजपा सरकार को पुनःनिर्वाचित कर इतिहास रचने के लिए लोगों से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस पार्टी नेतृत्वविहिन है, क्योंकि कांग्रेस के कई व्यक्ति पार्टी का नेतृत्व करने की कोशिश कर रहे हैं।



स्थानीय विधायक ने बताई मांगें

लोक सभा सांसद श्री किशन कपूर जी ने बिहार चुनाव में एनडीए की जीत के लिए लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग के लिए 196 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है और इसका कार्य दिवाली के पश्चात् पुनः आरम्भ किया जाएगा। स्थानीय विधायक श्री विक्रम सिंह जरयाल जी ने भटियात विधानसभा क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी और क्षेत्र के लोगों की विभिन्न मांगें रखी। इससे पूर्व भाजपा मंडलाध्यक्षा दिव्या चक्षु ने मुख्यमंत्री व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।


चंबा विधानसभा क्षेत्र में किए 113 करोड़ के शिलान्यास


वर्तमान प्रदेश सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है तथा यह प्रदेश के लोगों के सक्रिय सहयोग से ही संभव हो पाया है। यह बात मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने आज चम्बा विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 113 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास करने के उपरान्त ऐतिहासिक चौगान चम्बा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री जी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-2 के तहत 26.52 करोड़ रुपये की लागत से स्तरोन्नत की जाने वाली सरोल-मसरूंड-पुखरी सड़क तथा 13.68 करोड़ रुपये की लागत से स्तरोन्नत की जाने वाली मरेड़ी-सिलियाघराट सड़क का शिलान्यास किया। इन सड़कों से क्षेत्र की 11 पंचायतों के 45 हजार से भी अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने 3.17 करोड़ रुपये की लागत से राजेरा से बैली सड़क, 9 करोड़ रुपये की लागत से राजेरा से बैली सड़क पर रावी नदी पर 90 मीटर स्पैन पुल, 3.37 करोड़ रुपये की लागत से सनोथा के लिए संपर्क मार्ग पर लाॅएल खड्ड पर 33.50 मीटर स्पैन पुल तथा 5.12 करोड़ रुपये की लागत घरग्राम गावं के लिए संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

5.85 करोड़ से होगा परौथा से सारा सड़क का निर्माण कार्य

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने 5.85 करोड़ रुपये की लागत से परौथा से सारा सड़क के निर्माण कार्य, 3.36 करोड़ रुपये की लागत से कलसुइं से तराला सड़क, 2.95 करोड़ रुपये की लागत से सिमली से फतेहपुर सड़क, 2.23 करोड़ रुपये की लागत से शाहपुर सिहुंता चुवाड़ी चम्बा सड़क को चौड़ा करने व सुधार कार्य तथा 25.03 करोड़ रुपये की लागत से चम्बा में पार्किंग परिसर का शिलान्यास किया। उन्होंने 3.80 करोड़ रुपये की लागत से जिला रोजगार कार्यालय चम्बा के लिए माॅडल केरियर सेंटर, 3 करोड़ रुपये की लागत से चम्बा शहर के मोहल्ला कसाकड़ा में वेंडर शाॅपस, 1.30 करोड़ रुपये की लागत से चनेड़ चमदोली सड़क पर गगला नाला पर 30 मीटर आरसीसी बाॅक्स गरडर पुल तथा 4.55 करोड़ रुपये की लागत से मिलेनियम पाॅलिटेक्निक काॅलेज चम्बा में 100 बिस्तरों वाले लड़कों के छात्रावास का शिलान्यास किया।


वेंडर शाॅपस बनने से चम्बा शहर में कम होगी भीड़

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने कहा कि मोहल्ला कसाकड़ा में बनने वाली वेंडर शाॅपस से चम्बा शहर में भीड़ कम करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्किंग परिसर में शहर के लोगों की सुविधा के लिए 350 वाहनों से अधिक पार्किंग क्षमता होगी। उन्होंने अधिकारियों को इन सभी परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वेंडर शाॅपस के अलावा सभी परियोजनाओं की निविदाएं प्रदान कर दी गई हैं तथा वेंडर शाॅपस की निविदाएं शीघ्र ही प्रदान कर दी जाएंगी।


हिमाचल सरकार ने चम्बा के समग्र विकास को दी सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने कहा कि चम्बा प्रदेश का दूरदराज तथा पिछड़ा जिला है तथा प्रदेश सरकार ने इस जिले के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने तीव्र विकास सुनिश्चित करने के लिए चम्बा जिला को विशेष दर्जा भी प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है तथा प्रदेश के लोगों से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अधिक सावधानी बरतते हुए फेस मास्क का उपयोग करें तथा सामाजिक दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि लोग विवाह इत्यादि जैसे सामाजिक समारोहों के दौरान लापरवाही बरत रहे हैं, जिसके फलस्वरूप प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं।


कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने इस अवसर पर कोरोना योद्धाओं को भी सम्मानित किया। जिला चम्बा में विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस जिले ने विकास के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई है। उन्होंने कहा कि चम्बा चिकित्सा महाविद्यालय का कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने राजकीय माध्यमिक पाठशाला मनकोट, काफिला और कागा को उच्च माध्यमिक पाठशाला के रूप में और राजकीय प्राथमिक पाठशाला धमग्राम, ओएल और ककेला को माध्यमिक पाठशाला के रूप में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने चम्बा मेडिकल कॉलेज के लिए लोक निर्माण विभाग उप-मण्डल और कनिष्ठ अभियंता प्रभाग खोलने की घोषणा भी की।



केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश का संतुलित विकास सुनिश्चित किया

सांसद श्री किशन कपूर जी ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश का संतुलित विकास सुनिश्चित किया है। देश में जनधन योजना के अंतर्गत लगभग 31 करोड़ बैंक खाते खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों में देश सुरक्षित है और अपनी सीमाओं की सुरक्षा करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370, सीएए और तीन तलाक को समाप्त करना ऐतिहासिक निर्णय थे, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में ही संभव हो पाया है। चम्बा के विधायक श्री पवन नय्यर जी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का इस क्षेत्र का यह चौथा दौरा है जो चम्बा के लोगों के प्रति उनके प्रेम व उदारता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि चम्बा में कार पार्किंग के शिलान्यास से मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया है। उन्होंने पूर्व निर्मित ढांचे से निर्मित होने वाली दुकानों का शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया जो दुकानदारों की आजीविका कमाने में सहायक सिद्ध होंगी।


courtesy: CMO Himachal Pradesh

CM lays the foundation stone of various developmental works at Sihunta Chowgan amounting to Rs 48.77 crore:







Prime Minister Narendra Modi  Ji deserves all praise for his dynamic leadership as he is successfully steering the Country amid all troubles and difficulties. Decade long dilemma of Articles 370 and 35 (A), the Ayodhya Issue, and all other thorny problems have been solved effectively. He has successfully brought the Nation out of Covid-19 crisis. This was stated by Chief Minister Jai Ram Thakur, while addressing a public meeting at Sihunta under Bhatiyat Assembly Constituency today.


under the strong and inspiring leadership of Modi Ji  India is moving rapidly on a path of becoming AatmaNirbhar 

Chief Minister said that the whole country is following Modi without any doubt as they have strong believe in his dynamic leadership. It is due to strenuous efforts of the Prime Minister that PPE Kits, which were not manufactured in the country before the attack of Covid-19, today 5 lakhs PPE kits a day are being prepared in the country. It was due to vibrant and energetic leadership of Modi that the people of Bihar again voted in favour of NDA. He urged the people of the State to take all precautions in the fight against Corona Virus as vaccine still is not available. 


CM laid the foundation stone of various developmental works amounting to Rs 48.77 crore:

 Earlier, he laid foundation stones of various developmental works at Sihunta Chowgan costing Rs. 48.77 crore. These works included up-gradation of Naini Khadd to Samleu Road at a cost of 24.62 crore and Samote to Dramnallah Road at Rs. 9.38 crore, construction of 33.50 meters span steel bridge over Kaned Nallah to Naini Khadd Chuhan Road worth Rs. 3.21 crore and 25 meters span RCC box girder bridge over Maled Khadd on Chowari Kainthaly Road at Rs. 1.89 crore, remodeling of Flow Irrigation Scheme: Chakki Khadv Raipur Kuhl worth Rs. 4.25 crore and remodeling of Flow Irrigation Scheme Khaggal, Sihunta at Rs. 5.42 crore.


Amidst COVID 19 We did everything possible to bring stranded Himachali's home:




 All stranded Himachalis in various parts of the country including Kota, Bangluru, Goa, Chandigarh and Delhi were brought back to the State safely by the State Govt. About 2.5 lakh people were tested and quarantined accordingly before sending to their homes. A special session of Himachal Vidhan Sabha was convened at the behest of the State Congress Party. But, it could not present or discuss any concrete issue on the floor of the house. He asked the Congress party not to indulge in petty politics while the country and State was passing through such a crisis.

Developmental works must continue at the same time SOPs must be adhered to:

 Chief Minister appealed the people to follow all SOPs and not to indulge in negligence to keep this virus at bay. Covid-19 has affected the pace of development in the State. But, now no slip would be allowed and all the officers and employees have been asked to gird up their lions to achieve all the set targets without fail. 

people of Bhatiyat generously contributed towards the CM relief fund:

  Chief Minister Jai Ram Thakur apologized the people of Bhatiyat constituency as he could not visit the constituency earlier due to unavoidable circumstances since Lok Sabha elections. He thanked the people for reposing confidence in him by giving a huge share of votes to the BJP candidate in these elections. He detailed various developmental works executed in the last three years in Bhatiyat Assembly Constituency under his Government. He thanked the people of Bhatiyat for contributing liberally towards Chief Minister Relief Fund by donating Rs. 49 lakhs in the fight against Covid-19. He said that various developmental works worth Rs. 148 crore, PWD works worth Rs. 185 crores and IPH works of Rs. 287 crores which were being executed in the Bhatiyat Assembly Constituency.

Various welfare schemes of the state government has made a difference in the lives of many:


  Jai Ram Thakur Ji counted several schemes launched by his Government in the State. He said that the first decision taken by his Govt. was regarding old age pension. He also briefed about Grihini Suvidha Yojna, ‘Sahara’ and Him Care. He appealed the people to vote prudentially in the upcoming Panchayati Raj Elections.

   Chief Minister announced up-gradation of PHC, Samote to Community Health Centre, Govt. Middle Schools, Kakroti Ghatta and Sarog to Govt. High Schools, Dadhu to Govt. Senior Secondary School. He also announced opening of Fire Brigade Sub-Station in the Bhatiyat Assembly Constituency and to sympathetically consider over proposals of opening of SDPO Office, Police Station and Chowki at different places. He announced PWD Division and examination of demand for opening of IPH Division after rationalization for Bhatiyat constituency. He said that the demand for up-gradation of sub-bus depot Chowari would be examined for making it a full bus depot. He said that a Civil Court would be opened at Chowari after finding justification and completion of all codal formalities.

   Chief Minister Jai Ram Thakur distributed Pattal and Dona (leaf plates and cups) making machines to four Self Help Groups (SHGs) of Chamba district. These machines were given to these SHGs under the auspices of Department of Environment, Science and Technology under the self-employment generation activities initiatives. CM also distributed cheques to nine beneficiaries for construction of houses under Pradhan Mantri Aawas Yojna (PMAY).  

            


courtesy: CMO Himachal Pradesh

Tuesday, November 10, 2020

कैबिनेट मीटिंग : कोविड-19 के मद्देनजर शिक्षण संस्थानों में 25 नवम्बर तक रहेगा अवकाश, 7 दिसम्बर से शुरू होगा शीतकालीन सत्र, नौकरियों का खोला पिटारा


मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी की अध्यक्षता में आज आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में धर्मशाला में 7 से 11 दिसम्बर, 2020 तक शीतकालीन विधानसभा सत्र आयोजित करने के लिए राज्यपाल से सिफारिश करने का निर्णय लिया। मंत्रिमंडल ने वर्तमान कोविड-19 परिस्थितियों के मद्देनजर सभी सरकारी व निजी स्कूलों, महाविद्यालयों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, पॉलीटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों में 11 से 25 नवम्बर, 2020 तक विद्यार्थियों, शिक्षण व गैर शिक्षण कर्मचारियों को विशेष अवकाश स्वीकृत करने का निर्णय लिया। बैठक में 5 दिसम्बर, 2020 को अगला जन मंच आयोजित करने का निर्णय लिया गया।


हिमाचल मंत्रिमंडल ने विभिन्न वाहनों पर लिए जा रहे टोकन टैक्स को कम करने की भी स्वीकृति प्रदान की। एक लाख तक की कीमत वाले मोटरसाइकिलध्स्कूटर पर 6 प्रतिशत जबकि एक लाख से अधिक की कीमत वाले मोटरसाइकिलध्स्कूटर पर 7 प्रतिशत टोकन टैक्स लिया जाएगा। इसी प्रकार 15 लाख तक के निजी वाहनों और निर्माण मशीनरी वाहनों पर 6 प्रतिशत और 15 लाख से अधिक कीमत के निजी वाहनों और निर्माण मशीनरी वाहनों पर 7 प्रतिशत टोकन टैक्स वसूल किया जाएगा।


हिमाचल मंत्रिमंडल बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अनुबंध आधार पर फार्मासिस्ट के 220 पदों को भरने का निर्णय लिया। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों को दैनिक भोगी आधार पर भरने का भी निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने प्रदेश में जिला और सत्र न्यायाधीशों के निजी सहायकों के 12 पदों के सृजन तथा भरने को मंजूरी प्रदान की। बैठक में बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा के धर्मशाला, किन्नौर के रिकांगपिओ, सिरमौर के नाहन, शिमला तथा ऊना में एडीआर केंद्रों में अनुबंध आधार पर सात कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के प्रत्येक केंद्र में एक-एक पद के सृजन तथा भरने को स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमंडल ने लोगों की सुविधा के लिए आवश्यक पदों के सृजन व भरने सहित मंडी में एआरटी केंद्र खोलने का निर्णय लिया।


हिमाचल मंत्रिमंडल ने नारकंडा से हाटू पीक तक रोपवे परियोजना स्वीकृत करने और इसे 40 वर्ष की अवधि के लिए सार्वजनिक निजी सहभागिता (पीपीपी मोड) पर रंधावा कन्स्ट्रक्शनस प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली और क्यू2ए सोल्यूशनस लिमिटेड हांगकाॅंग (जेवी) के कंसोर्टियम को आवंटित करने का निर्णय लिया। बैठक में प्रदेश में वर्तमान कोविड-19 परिस्थिति की समीक्षा भी की गई। मंत्रिमंडल ने निर्देश दिए कि जांच का दायरा बढ़ाया जाए ताकि प्रत्येक कोविड-19 पाॅजिटिव मामले की जांच हो सके तथा कम से कम समय अवधि में तत्परता से काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग की जानी चाहिए। मंत्रिमंडल ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के फील्ड स्टाफ के माध्यम से संवेदनशील समूहों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। स्वास्थ्य विभाग को कोविड-19 उचित व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए वृहद प्रचार-प्रसार (आईइसी) अभियान आरंभ करने के भी निर्देश दिए। मंत्रिमंडल ने आम जनता से विवाह इत्यादि जैसे सामाजिक समारोहों के दौरान सभी कोविड-19 बचाव प्रोटोकॉल का पालन करने की भी अपील की।


courtesy: CMO Himachal Pradesh

Himachal Pradesh Cabinet Decisions

मुख्यमंत्री जी ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र को दी 70.33 करोड़ की सौगातें


मुख्यमत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने आज जिला शिमला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के लिए 70.33 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। उन्होंने 4.43 करोड़ रूपये की लागत से अश्वनी खड्ड पर नवनिर्मित पुल, 79 लाख रूपये की लागत से जुन्गा में सहायक अभियन्ता कार्यालय एवं आवास, 2.73 करोड़ रूपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा की विज्ञान प्रयोगशाला और 87 लाख रूपये की लागत से निदेशालय फोरेंसिक सेवाएं जुन्गा में वाॅयस एनालिसिस प्रयोगशाला का लोकार्पण किया।

10.92 करोड़ से होगा कोटी-जुन्गा रोड़ वाया बधवानी सड़क का निर्माण

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने 10.92 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली कोटी-जुन्गा रोड़ वाया बधवानी सड़क, 1.71 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली पुराना जुन्गा से भरंडी सड़क, 4.15 करोड़ रूपये की लागत से एवर सन्नी से भौंट वाया गोलचा सड़क को पक्का करने के कार्य की आधारशीला रखी। उन्होंने 3.33 करोड़ रूपये की लागत से चारी से नेरी वाया क्यार-कोटी सड़क और 4.25 करोड़ रूपये की लागत से टीप्परा से जगरोटी सड़क के स्तरोन्यन और पक्का करने के कार्य की आधारशीला भी रखी। उन्होंने 1.24 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले निदेशालय फोरेंसिक सेवाएं जुन्गा के रिहायशी आवासों के आधारशीला रखी।


25.56 करोड़ से स्थापित होगी गिरी खड्ड उठाऊ जलापूर्ति परियोजना

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने इसके उपरान्त जिला शिमला की दुर्गापुर तहसील में 92.18 लाख रूपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवनिर्मित भवन, 15 लाख रूपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भौंट और 92 लाख रूपये की लागत वाली ग्राम पंचायत पीरन के पीरन गांव के लिए उठाऊ सिंचाई योजना का लोकार्पण किया। उन्होंने जिला व तहसील शिमला की ग्राम पंचायत पगोग के पगोग, परेची, शनान, बदास, बुखर, मोती बाग तथा आस-पास के गांवो की विभिन्न बस्तियों के लिए बाग नाला से 1.59 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली उठाऊ जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया। शिमला तहसील के मशोबरा खंड के तहत विभिन्न बस्तियों के लिए 3.90 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली बहुग्राम ग्रामीण पाइपलाईन जलापूर्ति योजना और जल जीवन मिशन के अन्तर्गत शिमला तहसील के जल शक्ति उपमंडल कोटी के तहत गिरी खड्ड से विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए 25.56 करोड़ रूपये की लागत वाली उठाऊ जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया।


विकास परियोजनाओं के 7 लोकार्पण और 11 शिलान्यास किए गए 

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने तहसील शिमला के मशोबरा खंड की ग्राम पंचायत भौंट, डुम्मी, चौरी और ढली में छुटी हुई बस्तियों के लिए 2.33 करोड़ रूपये की जलापूर्ति योजना की आधारशिला रखी और लखोटी से रहुड़ तथा इसके आसपास के गांव के लिए गिरी खड्ड से 54 लाख की लागत से बनने वाली उठाऊ सिंचाई योजना की भी आधारशिला रखी। जुन्गा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और नाबार्ड की 195 करोड़ रुपये की परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। राज्य सरकार प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के पश्चात् कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र का यह उनका तीसरा दौरा है। इस क्षेत्र में 70.33 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के 7 लोकार्पण और 11 शिलान्यास किए गए हैं।


जनसमस्याओं का निपटारा घरद्वार पर कर रही हिमाचल सरकार

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने कहा कि जनता की समस्याओं का उनके घरद्वार पर ही निपटारा करने के लिए राज्य सरकार ने जन मंच कार्यक्रम आरंभ किया है, जिसके अन्तर्गत 45 हजार शिकायतों का निपटारा किया गया है। इसी उद्देश्य के लिए सरकार द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1100 आरंभ की गई है, जिसके तहत एक लाख से अधिक शिकायतों का निपटारा किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों की समस्याओं का उनके घरद्वार के समीप समाधान करने के लिए जन मंच और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1100 वरदान साबित हो रही है। जनमंच में 45 हजार शिकायतों और मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 में एक लाख से अधिक शिकायतों का निवारण किया गया है। वर्तमान राज्य सरकार ने अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में बिना किसी आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया। इस निर्णय से राज्य के लगभग 2 लाख 90 हजार वृद्धजनों को लाभ प्राप्त हुआ है।



हिमकेयर योजना से लाभान्वित हुए 1 लाख से अधिक नागरिक

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने कहा कि हिमकेयर योजना से राज्य के 1 लाख 11 हजार लोग लाभान्वित हुए है। सहारा योजना के तहत गम्भीर रोगों से ग्रस्त रोगियों के परिवार को तीन हजार रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना और राज्य सरकार की गृहिणी सुविधा योजना से राज्य धुंआरहित प्रदेश बना है। गृहिणी सुविधा योजना के तहत राज्य में 2 लाख 80 हजार गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।



1 करोड़ से होगा कोटी स्कूल की विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कार्य

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी की विज्ञान प्रयोगशाला के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए एक करोड़ रुपये की घोषणा की। इस अवसर पर कमांडेंट हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रथम बटालियन अंजुम आरा ने मुख्यमंत्री को टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट किए। शहरी विकास मंत्री श्री सुरेश भारद्वाज जी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस उद्देश्य के लिए प्रदेश सरकार ने सोलन, मंडी और पालमपुर नगर परिषदों को नगर निगम के रूप में स्तरोन्नत करने और शिमला के चिड़गांव व नेरवा, कुल्लू के निरमंड व आनी, ऊना के अम्ब और सोलन के कंडाघाट के रूप में 6 नगर पंचायतें बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किए गए लोकार्पण व शिलान्यास राज्य सरकार की क्षेत्र के विकास को लेकर प्रतिबद्धता दर्शाता है।

सांसद ने जताया आभार

शिमला के सांसद और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री सुरेश कश्यप जी ने कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कोरोना काल में विकास कार्य प्रभावित न हो यह सुनिश्चित करने के लिए कोविड-19 के दौरान भी राज्य में विकासात्मक परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण करने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। सक्षम गुडिया बोर्ड की उपाध्यक्षा रूपा शर्मा जी ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। स्थानीय भाजपा प्रतिनिधि विजय ज्योति सेन जी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र की विभिन्न मांगों को उनके समक्ष रखा। भाजपा मंडलाध्यक्ष श्री जितेन्द्र मोक्टा ने भी मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्यों का स्वागत किया।


courtesy: CMO Himachal Pradesh

CM dedicates developmental projects worth Rs. 70.33 crore for Kasumpti Vidhan Sabha area




Chief Minister Jai Ram Thakur today dedicated and laid foundation stones of developmental projects worth Rs. 70.33 crore for Kasumpati Vidhan Sabha area in District Shimla.


CM inaugurated a bridge over Aswani Khad constructed at  cost of 4.43 crore:



He inaugurated a newly constructed bridge over Ashwani khad constructed at a cost of Rs. 4.43 crore and building of Assistant Engineer office-cum-residence at Junga constructed at a cost of Rs. 79 lakh. He inaugurated the Science laboratory of Government Senior Secondary School Junga completed with an expenditure of Rs. 2.73 crore and voice analysis laboratory of forensic services completed with the cost of Rs. 87 lakh

Chief Minister laid foundation stones of Koti Junga Road via Badhwani to be constructed at cost of Rs. 10.92 crore, Old Junga to Bhrandi road to be constructed with Rs. 1.71 crore and metalling of HP PWD road from Ever Sunny to Bhont via Golcha to be completed with an expenditure of Rs. 4.15 crore. He laid foundation stone of upgradation and metalling/tarring of Chari to Neri road via Kiar Koti to be completed with Rs. 3.33 crore and upgradation and metalling/tarring of Tipra to Jagroti road to cost Rs. 4.25 crore. He also performed foundation stone laying ceremony of construction of residential quarters of Directorate of Forensics Services at Junga to be completed with an outlay of Rs. 1.24 crore.


CM inaugurated the newly constructed building of GSSS at tehsil Durgapur:

Later, the Chief Minister inaugurated newly constructed building of Government Senior Secondary School at Tehsil Durgapur with an amount of Rs. 92.18 lakh and accommodation of Government Senior Secondary School building at Bhont completed with an expenditure of Rs. 15 lakh. He also inaugurated Lift Irrigation Scheme to village Piran of Gram Panchayat Piran completed with Rs. 92 lakh.He laid foundation stones of Lift Water Supply Scheme from Bag Nallah which would benefit various hamlets of village Pagog, Parechi, Shanan, Badash, Bukhar, Moti Bag villages and adjoining villages in Gram Panchayat Pagog of Tehsil Shimla to be completed with an expenditure of Rs. 1.59 crore. He laid foundation stones of Multi Villages Rural Piped Water Supply Scheme for various P.C. habitations under Mashobra Block in Tehsil Shimla to be completed with an expenditure of Rs. 3.90 crore and Lift Water Supply Scheme from Giri khad to various Gram Panchayats under Jal Shakti Sub Division Koti Tehsil Shimla under Jal Jeevan Mission to be completed at a cost of Rs. 25.56 crore.


laid foundation stone of various water supply and irrigation schemes:

He also laid foundation stone of Water Supply Scheme to left out PC habitation in Mashobra Block in Gram Panchayat Bhont, Dummi, Chairy and Dhalli of Tehsil Shimla of Rs. 2.33 crore and Lift Irrigation Scheme Lakhoti to Rahud and its adjoining villages from Giri Khad to be completed with an amount of Rs. 54 lakh.  

While addressing the public meeting at Junga, the Chief Minister said that projects worth Rs. 195 crore of Pradhan Mantri Gram Sadak Yojna, NABARD, etc have been implemented by Public Works Department in the area.He said that the State Government is committed towards development of remote areas of the state. He said that it was his 3rd visit to Kasumpati Assembly Constituency since formation of the government. He said that seven inaugurations and 11 foundation stones of various developmental projects were done by him of worth Rs. 70.33 crore. 


CM helpline and JanManch has brought an enormous change in how public grievances were dealt with earlier:


Chief Minister said the State Government launched Jan Manch to redress the grievances of the people at their doorsteps, through which 45 thousand complaints have been redressed. With the same objective of public grievances redressal, CM Helpline-1100 has also been started by State Government and over one lakh complaints have been redressed through it. He said that in very first cabinet meeting of the present State Government lowered the age limit for availing the benefits of old age pension without any income limit from 80 years to 70 years. He said that this decision has benefitted about 2.90 lakh old people of the State.


various welfare schemes of the state government have benefitted millions in the state:

Jai Ram Thakur  Ji said that under the HIMCARE scheme as many as 1.11 lakh people of the State have been benefitted till date. He said that under Sahara Yojna Rs 3000 per month was being provided to the families with chronic ill patients. He said that Ujjawala Yojna of Central Government and Grihini Suvidha Yojna of the State Government had ensured a Smoke Free Himachal. He said that as many as 2.80 lakh gas connections were provided in the State under the Himachal Grihini Suvidha Yojna.

Chief Minister also announced rupees one crore for completion of Science lab of Government Senior Secondary School Koti. 

Chief Minister was presented with cap and memento by Commandant 1st  HP Armed Police Battalion Anjum Ara on the occasion.

Urban Development Minister Suresh Bhardwaj said that the State Government is determined to develop the urban and rural areas of the State. He said that with this objective the State Government has decided to upgrade three Municipal Councils of Solan, Mandi and Palampur into Municipal Corporation and create six Nagar Panchayats in Chirgaon and Nerwa in Shimla, Nirmand and Anni in Kullu, Amb in Una and Kandaghat in Solan district.

He said that the inaugurations and foundation stones laid by the Chief Minister reflect the commitment of the State Government to develop the area. 




courtesy: CMO Himachal Pradesh

CM dedicates developmental projects of Rs. 31 crore for Jubbal-Kotkhai Vidhan Sabha Area



Giri Ganga to be developed as a major tourist destination

Chief Minister Jai Ram Thakur during his one day visit to Jubbal Kotkhai Vidhan Sabha area of Shimla district inaugurated and laid foundation stones of developmental projects worth about Rs 31 crores for the area. He inaugurated Ground Water Supply Scheme (GWSS) for various PC habitations of census village Sundli, Nehnar and Guntu in Gram Panchayat Jaipidi Mata of tehsil Jubbal constructed at a cost of Rs. 61 lakh.


CM laid foundation stones of various developmental projects in Jubbal,Kotkhai area:


  Chief Minister laid foundation stones of Car Parking at Jubbal to be constructed at a cost of Rs. six crore, LWSS/GWSS for various PC habitations in Gram panchayats Kiari, Panog, Bagahar, Parali (K) and Shilli (K) to cover Functional Household Taps Connection (FHTC) of left out households in Kotkhai tehsil to be built at a cost of Rs. 4.99 crore, LWSS/GWSS to various PC habitations in Gram Panchayat Darkoti, Garawang, Bagdomehar and Pandli to cover FHTC of left out households in tehsil Kotkhai to be constructed with an outlay of Rs. 2.87 crore, Rs. 1.12 crore LWSS/GWSS to various PC habitations under Gram Panchayats Devgarh, Gumma, Himari, Premnagar, and Nagan to cover FHTC of left out households in tehsil Kotkhai.


Jai Ram Thakur Ji also laid foundation stones of LWSS to Saradhar-Farog and Naksateli-Dharikuppar-Garot and its surrounding area in Gram Panchayat Pujarli No. 3 and Dharara in tehsil Tikkar to be constructed at a cost of Rs. 2.92 crore, Rs. 1.48 crore LWSS to village Rokhaltupani and its surrounding area in GP Pujarli No. 4 in tehsil Tikkar, Rs. 2.80 crore widening and metalling/tarring of link road Bakhrail Kainchi to Kullu Jubbar via Jarahi Top Oddi under NABARD, rupees one crore LWSS/GWSS to various PC habitations under Gram Panchayat Jhalta and Bholar to cover FHTC of left out households in tehsil Jubbal.

Chief Minister performed foundation laying ceremonies of LWSS/GWSS to various PC habitations under Gram Panchayat Guma, Kirvi, Kalbog, Bakhol, Ratnari and Baghi to cover FHTC of left out households in tehsil Kotkhai to be constructed at a cost of Rs. 89 lakh, Rs. 87 lakh GWSS to PC habitations Bouli, Badhalwali and adjoining villages in Gram Panchayat Badhal in tehsil Jubbal, Rs. 85 lakh GWSS to Deora in tehsil Jubbal and Rs. 80 lakh NH Sub Division Office at Kharapather.


This year alone foundation stones and the inauguration of projects worth Rs 301 crore were done in the area:

While addressing a public meeting at Kaharapathar Chief Minister said that the State Government was ensuring alround development of this Vidhan Sabha area. He said that the during the month of July this year he had virtually inaugurated and laid foundation stones of developmental projects worth Rs 270 crore. He said that today he has dedicated projects worth Rs.31 crore for the people of the area. He said that this year alone he had laid foundation stones and inaugurated projects worth Rs 301 crore in the area. 

Chief Minister said that efforts would be made to develop Giri Ganga as a major tourist destination. He said that Hatkoti temple was a major religious destination of Shimla district and the State Government would ensure that it was beautified and properly maintained. 


We are still fighting the pandemic and social distancing is a must:

Jai Ram Thakur Ji said that the Corona virus had forced everyone to rethink and re-plan their developmental priorities. He said that all the officers need to re-plan their priorities and also re-fix the goals for time bound completion of various developmental projects in the area. He said that the country was safe in the hands of Prime Minister Narendra Modi who have taken timely decisions to effectively tackle the Corona pandemic. He also urged the people to maintain social distancing and use face masks to check spread of this diseases.


 Chief Minister said that the State Government has started several welfare and development oriented programmes in the State, which got adversely affected due to the pandemic. He said that the State Government ensured that the horticulturists do not face difficulty in marketing their produce due to the virus. He said that the State Government made adequate arrangements of labourers and marketing to facilitate the farmers. He said that about three years tenure of the State Government has ensured equitable development of the State. 

 Jai Ram Thakur Ji said that about 2.50 lakh people of the State stranded in different parts of the country were brought back by the State Government. He said that although this resulted in steep increase in the number of Covid-19 patients but it was the duty of the Government to bring back its people. He said that that the Congress leaders even submitted a bill of Rs 12 crore regarding facemasks and santizers to the Congress High command whereas on the other hand the Government spent Rs 13 crore to provide masks, sanitizers, providing food and on bringing back lakhs of youths to the State. He said that this shows how the State Congress leaders did not even hesitate in fleecing their own party.

Chief Minister said that ‘Janmanch’ and Chief Minister Helpline 1100 had been proving a boon to the people of the State in redressal of their grievances at their doorsteps. He said that 45,000 complaints have been redressed in ‘Janmanch’ and over one lakh complaints redressed through Chief Minister Helpline-1100. He said that the Government would take strict action against the persons making fake calls and false allegations on this helpline. He said that in very first cabinet meeting of the present State Government lowered the age limit for availing the benefits of old age pension without any income limit from 80 years to 70 years. He said that this decision has benefitted about 2.90 lakh old people of the State. 


various welfare schemes of the government have made a difference on the ground

 Jai Ram Thakur Ji said that under the HIMCARE scheme as many as 1.11 lakh people of the State have been benefitted till date. He said that under Sahara Yojna Rs 3000 per month was being provided to the families with chronic ill patients. He said that Ujjawala Yojna of Central Government and Grihini Suvidha Yojna of the State Government had ensured a Smoke Free Himachal. He said that as many as 2.80 lakh gas connections were provided in the State under the Himachal Grihini Suvidha Yojna. He said that Mukhyamantri Swavalamban Yojna has proved a boon the youth of the State in starting their self employment ventures. He also detailed several historic decisions taken by the Union Government under able leadership of Prime Minister Narendra Modi.


Earlier on his arrival at College Ground Saraswatinagar, Chief Minister was accorded rousing welcome by the local leaders and people of the area.

Jai Ram Thakur Ji  also inspected the work on construction of eight lane 400 meter Synthetic Track with Sub Base and other allied works at existing playground at Saraswati Nagar being constructed by spending an amount of Rs 12.42 crore. He directed the officers to ensure time bound completion of this track.  Chief Minister also performed puja at famous Hatkoti Temple and laid foundation stone of parking and beautification at Maa Durga Temple Hatkoti. 

 Forest Minister Rakesh Pathania said that people of Jubbal-Kotkhai must ensure that the developmental works goes uninterrupted in the constituency for this it was vital that BJP again comes to power in the State. Member of Parliament and State BJP President Suresh Kashyap said that the area has witnessed unparalleled development and credit of this goes to the able leadership of Chief Minister Jai Ram Thakur and strong representation in form of Narinder Bragta. He also detailed various welfare schemes of the Centre and State Government. 









courtesy: CMO Himachal Pradesh

Monday, November 9, 2020

मुख्यमंत्री जी ने जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र को दी 31 करोड़ की सौगातें


मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने जिला शिमला के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान आज क्षेत्र के लिए लगभग 31 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए और आधारशिलाएं रखीं। उन्होंने जुब्बल तहसील की ग्राम पंचायत जयपीड़ी माता में 61 लाख रुपये से विभिन्न बस्तियों सुंडली, नैहनार और गुंटू के लिए निर्मित बहाव जलापूर्ति योजना (जीडब्ल्यूएसएस) का शुभारम्भ किया।


6 करोड़ से होगा जुब्बल कार पार्किंग का निर्माण

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने छह करोड़ रुपये की लागत से जुब्बल में बनने वाली कार पार्किंग की आधारशिला रखी। उन्होंने 4.99 करोड़ रुपये से तहसील कोटखाई के ग्राम पंचायत क्यारी, पनोग, बगाहर, पराली व शिल्ली की विभिन्न बस्तियों में छूटे हुए घरों को कवर करने के लिए उठाऊ जल आपूर्ति/भूजल आपूर्ति योजना का शिलान्यास किया। ग्राम पंचायत दरकोटी, गरावग, बागडोमेहर व पांदली में छूटे हुए घरों को कवर करने के लिए 2.87 करोड़ रुपये की उठाऊ जल आपूर्ति योजना/भूजल आपूर्ति योजना, तहसील कोटखाई की ग्राम पंचायत देवगढ़, गुम्मा, हिमरी, प्रेमनगर, व नगान में छूटे हुए घरों को कवर करने के लिए 1.12 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ जल आपूर्ति योजना/भूजल आपूर्ति योजना का शिलान्यास किया।


करोड़ों की लागत से होगा पेयजल परियोजनाओं व सड़कों का निर्माण

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने 2.92 करोड़ रुपये की लागत से तहसील टिक्कर में ग्राम पंचायत पुजारली नंबर-3 और धरारा के आसपास के क्षेत्र सराधर-फरोग तथा नकसतेली-धारीकुप्पड़-गरोट के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना/भूजल आपूर्ति योजना का शिलान्यास किया। तहसील टिक्कर की ग्राम पंचायत पुजारली नंबर-4 के गांव रोखाल्टूपाणी तथा इसके आसपास के क्षेत्र के लिए 1.48 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली उठाऊ जलापूर्ति योजना, नाबार्ड के अंतर्गत 2.80 करोड़ रुपये से बनने वाली बखरैल कैंची से कुल्ला जुब्बड़ वाया जराही टाॅप ओडी सम्पर्क मार्ग को चौड़ा व पक्का करने के कार्य, एक करोड़ रुपये की लागत से तहसील जुब्बल की ग्राम पंचायत झाल्टा और भोलाड़ के बचे हुए घरों को कवर करने के लिए विभिन्न बस्तियों में घरेलु नल कनेक्शन प्रदान करने के लिए उठाऊ जल आपूर्ति योजना/भूजल आपूर्ति योजना शिलान्यास किया।


खड़ापत्थर में बनेगा राष्ट्रीय उच्च मार्ग के उपमंडल का कार्यालय

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने ग्राम पंचायत गुम्मा, किरवी, कलबोग, बखोल, रतनाड़ी व बाघी के अंतर्गत विभिन्न बस्तियों को बचे हुए घरों में नल कनेक्शन प्रदान करने के लिए 89 लाख रुपये की उठाऊ जलापूर्ति योजना/भूजल आपूर्ति योजना की नींव रखी। तहसील जुब्बल की ग्राम पंचायत बढ़ाल में बाॅऊली बधावली तथा साथ लगते गांवों के लिए 87 लाख रुपये की लागत से बनने वाली भूजल आपूर्ति योजना, तहसील जुब्बल के दयोरा के लिए 85 लाख रुपये की लागत से भूजल आपूर्ति योजना और खड़ापत्थर में 80 लाख से बनने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग के उपमंडल कार्यालय की आधारशिला रखी।


हिमाचल सरकार कर रही जुब्बल-कोटखाई का सर्वांगीण विकास

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने खड़ापत्थर में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के जुलाई माह में उन्होंने इस क्षेत्र में वर्चुअल माध्यम से 270 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए थे। इस वर्ष के दौरान उन्होंने इस क्षेत्र में 301 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरि गंगा को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिमला जिला में हाटकोटी मन्दिर एक प्रमुख धार्मिक स्थल है और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इसका उचित सौन्दर्यकरण और रखरखाव किया जाए।


कोरोना से बचाव हेतु अपनाएं सावधानियां

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण सभी विकासात्मक प्राथमिकताओं के बारे में पुनः सोचने और योजना बनाने के लिए विवश हुए हैं। सभी अधिकारियों को उनकी प्राथमिकताओं की पुनः योजना बनानी चाहिए और इस क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के लिए भी लक्ष्य पुनः निर्धारित करने चाहिए। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सुरक्षित हाथों में है, जिन्होंने कोरोना महामारी को प्रभावी तरीके से नियंत्रित करने के लिए समय रहते निर्णय लिए। उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए फेस मास्क के उपयोग और परस्पर दूरी बनाए रखने के नियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।


विकास करते-करते बीत रहे 3 साल

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में कई कल्याणकारी और विकासात्मक कार्यक्रम आरम्भ किए हैं, महामारी के कारण इन पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि इस वायरस के कारण बागवानों को अपने उत्पादों के विपणन में किसी समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए कामगारों के प्रबन्ध और विपणन के लिए पर्याप्त व्यवस्था की। तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान राज्य सरकार ने प्रदेश का समान विकास सुनिश्चित किया है।


अपनी पार्टी को धोखा देने में भी नहीं हिचकचाते कांग्रेस नेता

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा देश के विभिन्न भागों में फंसे 2 लाख 50 हजार हिमाचलवासियों को वापिस लाया गया। हालांकि इससे राज्य में कोविड-19 रोगियों की संख्या बढ़ी, लेकिन प्रदेश के लोगों को वापिस लाना राज्य सरकार का दायित्व था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने अपने आलाकमान को फेस मास्क और सेनिटाइजर का 12 करोड़ रुपये का बिल प्रस्तुत किया था, जब कि प्रदेश सरकार ने भोजन, मास्क और सेनिटाइजर प्रदान करने तथा राज्य के युवाओं को वापिस लाने के लिए 13 करोड़ रुपये व्यय किए। उन्होंने कहा कि इससे यह प्रदर्शित होता है कि राज्य के कांग्रेस नेता अपनी पार्टी को धोखा देने में भी नहीं हिचकचाते हैं।


जनसमस्याओं का किया जा रहा त्वरित समाधान

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने कहा कि प्रदेशवासियों की समस्याओं का उनके घरद्वार के समीप समाधान करने के लिए जन मंच और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1100 वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि जन मंच में 45 हजार शिकायतों और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1100 में एक लाख से अधिक शिकायतों का निवारण किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस हेल्पलाइन में झूठे आरोप लगाने वालों और झूठी काॅल करने वाले व्यक्यिों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने अपने मंत्रिमण्डल की पहली बैठक में बिना किसी आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष की। इस निर्णय से राज्य के लगभग 2 लाख 90 हजार वृद्धजनों को लाभ प्राप्त हुआ है।


जनता को वरदान साबित हो रही हिमाचल सरकार की योजनाएं

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने कहा कि हिमकेयर योजना से राज्य के एक लाख 11 हजार लोग लाभान्वित हुए है। उन्होंने कहा कि सहारा योजना के तहत गम्भीर रोगों से ग्रस्ति रोगियों के परिवार को तीन हजार रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जा रहे हैं। केन्द्र सरकार की उज्जवला योजना और राज्य सरकार की गृहिणी सुविधा योजना से राज्य धुंआरहित प्रदेश बना है। गृहिणी सुविधा योजना के तहत राज्य में 2 लाख 80 हजार गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। राज्य के युवाओं को स्वरोजगार उद्यम स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना वरदान साबित हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों के बारे में भी विस्तार से बताया। इससे पूर्व सरस्वती नगर महाविद्यालय मैदान में आगमन पर मुख्यमंत्री का स्थानीय लोगों और क्षेत्र के लोगों ने गर्मजोशी स्वागत किया।


माता हाटकोटी मन्दिर में नवाया शीश

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने सरस्वती नगर स्थित खेल मैदान में निर्माणाधीन सब बेस के साथ 8 लेन के 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक और अन्य सम्बद्ध कार्यों का निरीक्षण किया। इसके निर्माण पर 12.42 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को इस ट्रैक को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने माता हाटकोटी मन्दिर में पूजा-अर्चना की और मां दुर्गा मन्दिर हाटकोटी में पार्किंग और सौन्दर्यकरण कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत जुब्बल की पार्किंग के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की।


मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी के नेतृत्व में हो रहा अभूतपूर्व विकास

वन मंत्री श्री राकेश पठानिया ने कहा कि जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र के लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्य नियमित रूप से चलें, इसके लिए आवश्यक है कि राज्य में भाजपा सरकार फिर से सत्ता में आए। सांसद और राज्य भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री सुरेश कश्यप ने कहा कि क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है और इसका श्रेय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी के कुशल नेतृत्व और श्री नरेन्द्र बरागटा के सशक्त प्रतिनिधित्व को जाता है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी।

स्थानीय विधायक ने जताया आभार

स्थानीय विधायक और मुख्य सचेतक राज्य भाजपा श्री नरेन्द्र बरागटा जी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी के दौरान राज्य का सफलतापूर्वक मार्गदर्शन किया है। उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र की विकासात्मक आवश्यकताओं पर विचार करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में विकास के मामले में तेजी से प्रगति कर रही है। उन्होंने जुब्बल में फायर स्टेशन खोलने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस निर्वाचन क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री कोविड फंड में 78 लाख रुपये का योगदान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में यह एकमात्र विधानसभा क्षेत्र है, जिसका अपना उपमंडल अधिकारी कार्यालय नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए जुब्बल और कोटखाई में एसडीएम कार्यालय तथा कोटखाई में ब्लाॅक कार्यालय खोला जाए। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों को विस्तार से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने मुख्यमंत्री से गिरी गंगा को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने, देओरीघाट को पैराग्लाइडिंग गंतव्य के रूप में और सावड़ा कुड्डू परियोजना झील को जल क्रीड़ा स्थल के रूप में विकसित करने का आग्रह किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल जबैक ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।




courtesy: CMO Himachal Pradesh