Show your support

Showing posts with label Congress. Show all posts
Showing posts with label Congress. Show all posts

Friday, December 1, 2023

कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार के एक साल पूरा होने पर जश्न की बनेगी रणनीति

कांग्रेस विधायक दल की बैठक तीन दिसंबर को आयोजित होगी। बैठक में 11 दिसंबर को सरकार के एक साल के जश्न को लेकर चर्चा होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। कांग्रेस सरकार का एक साल पूरा होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने की तैयारी में है। इसके लिए विधायकों पर जिम्मेदारी रहेगी। 

सूत्रों की माने तो बैठक में इसके निर्देश दिए जाएंगे कि किस विस क्षेत्र से कितने कार्यकर्ताओं को लाना है। इसके लिए कैसे व्यवस्था होगी इस पर चर्चा की जाएगी। कांगड़ा जिला के विधायकों पर भीड़ जुटाने का ज्यादा दारोमदार रहेगा। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू हो रहा है। बैठक में इसको लेकर भी चर्चा की जाएगी।

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले विधायक दल पर सभी की नजरें
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। सूत्रों की माने तो सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही दो नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। चर्चा ये भी है कि सुक्खू सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में दोनों ही मंत्री कांगड़ा जिला से बनाए जा सकते हैं। 2इसलिए विधायक दल पर सभी की नजरें हैं।

सुक्खू ने हाईकमान को दिया न्यौता
सरकार 1 साल का कार्यकाल पूरा होने पर कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ने वाले चंबी में कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। समारोह के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला को बुलाया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बीते रोज दिल्ली में हाईकमान के नेताओं के साथ इस संबंध में चर्चा कर उन्हें कार्यक्रम का न्योता भी दिया है। हालांकि वे विधायक दल की बैठक के बाद दोबारा दिल्ली जाएंगे और कार्यक्रम में आने का औपचारिक न्योता देंगे।

Saturday, July 27, 2013

Rs. 65,000 Contributed towards C.M. Relief Fund

Chief Minister Shri Virbhadra Singh was presented a cheque of Rs. Sixty-five thousand towards C.M. Relief Fund by Chief Parliamentary Secretary Shri Nand Lal and President Citizen Rampur Smt. Indu Verma on behalf of Rampur Block Mahilla Congress here today. 

Former Member Zila Parishad Rampur Smt. Sarojini Thakur, President Congress Mahila Mandal Rampur Smt. Satya Bhushan, Councillor Municipal Corporation smt. Seema Gupta, former Councillor Smt. Meena Devi were also present on the occasion.

Chief Minister thanked them for the contributions and said that it would help in providing relief to the poor and needy people of the State.