Show your support

Showing posts with label Employment. Show all posts
Showing posts with label Employment. Show all posts

Thursday, November 2, 2023

टीजीटी पदों के लिए तीन दिन होगी काउंसलिंग, विभाग ने जारी किया शेड्यूल

प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा के उपनिदेशक की ओर से प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक पदों को भरने के लिए 9 नवंबर को आर्ट्स, 10 नवंबर को नॉन मेडिकल और 14 नवंबर को मेडिकल के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक मोहिंद्र कुमार धीमान ने बताया कि इस दौरान टीजीटी आर्ट्स के 420, टीजीटी नॉन मेडिकल के 306 और टीजीटी मेडिकल के 172 पदों को अनुबंध आधार पर भरने के लिए नर्सरी मिडल स्कूल धर्मशाला में उपरोक्त तिथियों को सुबह 10:00 बजे काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को इन पदों के लिए बैच आधार पर भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग में भाग लेने के लिए आवेदन प्रपत्र, शैक्षिणिक योग्यता, श्रेणी वाइस बैच की जानकारी, बायोडाटा फार्म और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी जानकारी उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कांगड़ा स्थित धर्मशाला की वेबसाईट www.ddekangra.in पर उपल्बध है। उन्होंने बताया कि प्रार्थी बायोडाटा फार्म इस कार्यालय की वेबसाईट से डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट www.ddekangra.in या दूरभाष नंबर 01892-223155 पर किसी मी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं।

Thursday, October 26, 2023

हजारों युवाओं को मिलेगा शिक्षक बनने का मौका, जेबीटी, शास्त्री और टीजीटी की बैचवाइज भर्ती शुरू

हिमाचल प्रदेश के हजारों युवाओं को दिसंबर में शिक्षक बनने का मौका मिलेगा। जेबीटी, शास्त्री और टीजीटी की बैचवाइज भर्तियों की जिलों में प्रक्रिया शुरू हो गई है। काउंसलिंग को लेकर जिला उपनिदेशकों ने अपना-अपना शेड्यूल जारी कर दिया है।


जेबीटी और शास्त्री के 1354 और टीजीटी के 1409 पदों पर बैचवाइज भर्तियां होनी हैं। नवंबर में काउंसिल की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। दिसंबर में दस्तावेजों की जांच कर परिणाम घोषित होंगे। संभावित है कि नये शैक्षणिक सत्र से चयनित होने वाले शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी होंगे।



जेबीटी के 1161 पदों के लिए काउंसलिंग 20 से 25 नवंबर तक होगी। अभ्यर्थी अपने गृह जिला की काउंसलिंग में ही शामिल हो सकेंगे। जिला शिक्षा उपनिदेशक काउंसलिंग की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। अन्य जिलों में नियुक्ति के लिए अभ्यर्थी विकल्प दे सकेंगे। अंतिम मेरिट  शिक्षा निदेशालय स्तर पर तैयार होगी।

 

चयनित उम्मीदवारों को मेरिट और उनकी ओर से दी गई प्राथमिकता पर नियुक्ति के लिए जिलों का निर्धारण किया जाएगा। 12वीं कक्षा में 50 फीसदी अंक प्राप्त करने और जेबीटी या डीएलएड करने वाले अभ्यर्थी बैचवाइज भर्ती के लिए पात्र होंगे। पोस्ट ग्रेजुएशन में 55 प्रतिशत अंकों के साथ तीन वर्ष का एकीकृत बीएड और एमएड करने वाले भी भर्ती के लिए पात्र होंगे।

20 से 25 नवंबर तक सुबह 11 बजे से जिला उपनिदेशकों के कार्यालय में काउंसलिंग शुरू होगी। मंडी जिला में सबसे अधिक 244, शिमला में 169 और कांगड़ा में 166, बिलासपुर में 70, चंबा में 84, हमीरपुर में 86, किन्नौर में 10, कुल्लू में 70, लाहौल-स्पीति में 8, सिरमौर में 86, सोलन में 108, ऊना में 60 पद भरे जाएंगे।

शास्त्री के 193 रिक्त पदों को भरने के लिए 17 और 18 नवंबर को बैचवाइज काउंसलिंग होगी। शास्त्री की बैचवाइज भर्ती के तहत हमीरपुर में 11, कांगड़ा में 52, किन्नौर में 1, कुल्लू में 9, मंडी में 59, शिमला-सिरमौर में 4-4, सोलन में 31 और ऊना में 22 पद भरे जाएंगे।
 

प्रदेश में 1,409 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की भी बैचवाइज भर्ती होगी। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से 25 वर्ष पहले बीएड करने वालों को भी सरकारी नौकरी करने का मौका मिलने जा रहा है। टीजीटी कला संकाय के 652, नॉन मेडिकल के 492 और मेडिकल के 265 पद भरे जाने हैं। टीजीटी की बैचवाइज भर्ती के लिए जिला स्तर पर 6 से 15 नवंबर तक काउंसलिंग होगी।