Show your support

Sunday, May 27, 2018

सन शाइन स्कूल के छात्रों ने सीखा योग

रामपुर बुशहर – ट्रिपलएच योग समिति की विश्व कीर्तिमान योग साधिका ने सन शाइन स्कूल रामपुर के बच्चों को योग के आसनों का अभ्यास करवाया। साथ ही योग के माध्यम से बच्चों को योग से सर्वागीण विकास कैसे हो और बच्चे नशे से दूर कैसे रहे। इस विषय पर भी विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर सनशाईन स्कूल के सभी स्कूली बच्चों सहित समस्त शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने विभिन्न योगासन किए और चुस्त दुरूस्त रहने के टिप्स सीखे। ट्रिपलएच योग समिति के संगठक रणजीत सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि इस तरह के शिविर हर स्कूल में लगाने की तैयारी है ताकि हर युवा वर्ग स्वस्थ और चुस्त दुरूस्त रहे। उन्होंने कहा कि गानवी में स्कूली बच्चे योग की विभिन्न क्रियाओं में माहरत हासिल किए हुए है। कई बच्चों ने तो विश्व कीर्तिमान तक बना दिया है। उन्हीं के कदम पर अब अन्य बच्चों को भी योग में आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए ट्रिपलएच योग समिति अपने कार्य को बढ़ाते हुए अब अन्य जगह पर योग शिविर आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में सनशाईन स्कूल के बच्चों को योग सीखाया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा मोखैक ने कहा कि आज के समय में केवल योग ही एक माध्यम है जिससे हर व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। ऐसे में पढ़ाई के साथ योग भी बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने समिति के आयोजकों का धन्यवाद किया और कहा कि भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित होते रहेंगे, ताकि बच्चे फिट रह सके।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

The post सन शाइन स्कूल के छात्रों ने सीखा योग appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment