Showing posts with label हिन्दी. Show all posts
Showing posts with label हिन्दी. Show all posts

Friday, March 7, 2014

खो गया पैन कार्ड तो कैसे बनवाएं डुप्लिकेट कार्ड?

पैन कार्ड आज किसी भी वित्तीय लेन-देन का अहम हिस्सा है। ये ना केवल लेन-देन के लिए आवश्यक है बल्कि यह किसी व्यक्ति के पहचान पत्र के तौर पर भी काम करता है। हमारे कागजात का अहम हिस्सा बना ये पैन कार्ड अगर खो जाए, तो आपका परेशान होना लाजमी है।


लेकिन, आप परेशान न हो, हम आपको ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे है जिसकी मदद से आप घर बैठे अपना डुप्लिकेट पैन कार्ड बनवा सकते हैं। हम आपको उन 4 स्टेप्स के बारे में बताएंगे जिसपर अहम कर आप अपना डुप्लिकेट पैन कार्ड बनवा सकती है।

सबसे पहले आपको इनकम टैक्स पैन सर्विसेज यूनिट की वेबसाइट पर जाएं। https://tin.tin.nsdl.com/pan/ इन वेबसाइट पर होमपेज के ‘रीप्रिंट ऑफ पैन कॉर्ड' का विकल्प चुनें। इसे चुनने के बाद आपके सामने एक फार्म खुल कर आएगा। आपको इस फॉर्म के सभी कॉलम भरने होंगे, लेकिन ध्यान रहें फॉर्म के बायें मार्जिन के बॉक्स में किसी पर भी सही का निशान नहीं लगाना है। फॉर्म भरने के बाद आपको 105 रुपए का पेमेंट करना होगा।
पेंमेंट करने के बाद आपके सामने एकनॉलेजमेंट रिसीट आ जाएगी। आप इस रिसीट का प्रिंट निकाल लें और इस पर 2.5 सेमी गुणे 3.5 सेमी आकार का रंगीन फोटोग्राफ चिपका कर अपना साइन इसे आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ और डेट ऑफ बर्थ के प्रूफ के साथ एनएसडीएल के पुणे स्थित ऑफिस पर भेजना होगा। ध्यान रहें कि ये ऑनलाइन आवेदन के 15 दिनों के भीतर एनएसडीएल के कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए। इसके 15 दिनों के भीतर आपको अपना डुप्लीकेट पैन कार्ड मिल जाएगा।

Tuesday, October 22, 2013

व्रत से पहले दुल्हन बने बाजार

ठियोग — करवाचौथ के त्योहार को लेकर सोमवार को ठियोग बाजार में खासतौर से महिलाओं का विशेष हुजूम देखने को मिला और महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। ठियोग बाजार में इस अवसर पर स्थानीय व्यापारियों के द्वारा दुकानों को विशेष रूप से सजाया गया था। करवाचौथ के त्योहार को लेकर महिलाएं अपने शृंगार के सामान खरीदने के लिए सुबह से ही बाजार में पहुंचना शुरू हो गई थीं, जिस कारण ठियोग बाजार में दिनभर खासी भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने करवाचौथ के त्योहार को लेकर रंग बिरंगी चूडि़यों के साथ-साथ शृंगार के सामान की खूब खरीददारी की। कुछ वर्षों से ठियोग सहित जिला के ऊपरी क्षेत्रों में करवाचौथ के त्योहार को लेकर महिलाओं की विशेष रूची देखने को मिल रही है और अकसर देखा गया है कि युवा पीड़ी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की उम्र दराज महिलाओं में भी इस कारण विशेष उत्साह देखने को मिला है और गांवों में पिछले काफी समय से महिलाएं भी शहरों में रहने वाली महिलाओं की तरह करवाचौथ को लेकर विशेष रुची दिखा रही हैं। ठियोग में इस त्योहार को लेकर महिलाओं ने मिठाइयों की दुकानों तथा मनियारी की दुकानों में खूब खरीददारी की। करवाचौथ के त्योहार को लेकर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और इसके लिए दिनभर न व्रत करने के अलावा रात के समय में चांद निकलने के बाद ही महिलाएं अन, जल ग्रहण करती हैं।

Source:http://www.divyahimachal.com/

Thursday, September 26, 2013

1317 दैनिक भोगी हुए नियमित

हिमाचल सरकार लोक निर्माण विभाग के दैनिक भोगी कर्मचारियों पर मेहरबान हो गई है। सरकार ने दीपावली से पहले प्रदेश भर के 1317 दैनिक भोगी कर्मचारियों को नियमित कर दिया है। 19 सितंबर को जारी हुए इन फरमानों के तहत पीडब्ल्यूडी के हर मंडल वृत्त कार्यालय मुखियों को इसकी सूचियां मिल गई हैं। वहीं लंबे समय से नियमितीकरण की मांग उठाने वाले दैनिक भोगी कर्मचारी नियमित होने की सूचना पर चहक उठे हैं। इनमें जो दैनिक भोगी नियमित हुए हैं, वे इससे पहले बेलदार, स्टोर क्लर्क, मेट, चौकीदार, मैशन, क्लीनर, हेल्पर, बलैकस्मिथ व बिलमैन कम ब्लास्टर मैन के रूप में अपनी सेवाएं लोक निर्माण विभाग के विभिन्न मंडल स्थित कार्यालयों में दे रहे हैं। सरकार ने इन कर्मचारियों को दैनिक भोगी बनाने के निर्देश पत्र संख्या पीडब्ल्यूडी-133-11/इएस-3-5964-60004/ 19 सितंबर के तहत सरकार की इस अधिसूचना में मंडी वृत्त के 40, ऊना के 13, सोलन के 65, नूरपुर के 53, बिलासपुर के 24, रामपुर के 208, नाहन के 63, रोहड़ू के 217, शिमला के 10, राष्ट्रीय उच्च मार्ग शिमला का एक, जोगिंद्रनगर के 35, कुल्लू के 207, पालमपुर के 35, शिमला इलेक्ट्रीकल विंग के दो, राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण शाहपुर के 112, हमीरपुर के 171 व डल्हौजी के 61 कर्मचारी शामिल हैं। सरकार ने इन समस्त कर्मचारियों को नियमित कर दीपावली से पहले यह तोहफा दिया है। बहरहाल लंबे समय से नियमितीकरण की वाट जोह रहे दैनिक भोगी कर्मचारियों की किस्मत का पिटारा खुल गया है। अब यह कर्मचारी नियमित कर्मचारी की तर्ज पर सभी वेतन भत्ते हासिल करेंगे।

Tuesday, May 21, 2013

क्यार निवड़ी उठाऊ पेयजल योजना जनता के नाम



सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में सरकार वित्तीय वर्ष में पेयजल योजनाओं पर 1483 करोड़ रुपए खर्च करेगी। उन्होंने कहा है कि वित्त वर्ष में सरकार ने पेयजल की कमी वाले क्षेत्रों में दो हजार हैंडपंप लगाने का लक्ष्य रखा है। सोमवार को आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ठियोग विकास खंड की क्यार पंचायत में क्यार न्यूडी उठाऊ पेयजल परियोजना का लोकार्पण करते हुए जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रही थीं।
आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने यहा पर 93.10 लाख रुपए की लागत से बनी क्यार निवड़ी उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने यहा पर क्यार हाई स्कूल जिसे सरकार ने अपग्रेड किया था, इसका भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि क्यार निवडी योजना से क्यार, बांदली, निवड़ी, सांबर, कडेढ, काशौ, धानौ, सनाऊ, रिहान, वीरगढ़, बनलोग के गांव की जनता लाभान्वित होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष में अढ़ाई हजार बस्तियों में पानी उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा है। सोमवार को क्यार पंचायत में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में इससे पहले यहां पहुंचने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा पंचायत वासियों ने आईपीएच मंत्री का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया, जबकि यहां पर स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ और पहाडी नाटियों पर नन्हे-नन्हे बच्चों ने दर्शकों का पंडाल में खूब मनोरंजन किया।
श्रीमति स्टोक्स ने इस दौरान क्यार पंचायत में एक साल के भीतर क्यार हाई स्कूल को अपग्रेड करने के अलावा स्कूल के लिए चार कमरों का निर्माण करवाए जाने की भी घोषणा की, जबकि इसके अलावा उन्होंने क्यार, सांबर, रिहाण सडक के लिए शीघ्र बजट का प्रावधान करके इसका निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किए जाने का आश्वासन स्थानीय पंचायत वासियों को दिया है।
स्थानीय पंचायत प्रधान रीना जस्टा के अलावा ठियोग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन नाथूराम शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, ठियोग कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष जेपी वर्मा, जिला प्रवक्ता ब्रह्मानंद शर्मा, जिला परिषद सदस्य आशा कंवर, पंचायत समिति उपाध्यक्ष दिनेश चंदेल, ठियोग नगर परिषद के उपाध्यक्ष विवेक थापर, प्रदेश महिला मोर्चा से करुणा ठाकुर, जिला महिला मोर्चा सचिव कल्पना कंवर, वरिष्ठ कांग्रेसी कंवर रघुवीर सिंह, ब्लॉक के पूर्व महासचिव रमेश हेटा, पूर्व प्रवक्ता श्याम सुंदर, क्यार पंचायत के पूर्व प्रधान विनायक सिंह, माहौरी पंचायत के पूर्व प्रधान रोशन ठाकुर के अलावा कई अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com

Monday, August 6, 2012

जिला चंबाः पर्यटन स्थल

प्रदेश में जिला चंबा में कई प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं, जो कि पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जिला चंबा के मुख्य पर्यटक स्थल निम्न हैंः-
डलहौजीः डलहौजी समुद्र तल से 2039 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। लार्ड डलहौजी ने इसकी स्थापना की थी। यह चंबा का मुख्य पर्यटक स्थल है।
खजियारः खजियार समुद्र तल से 1851 मीटर ऊंचा है। इस स्थान पर देवदार और पाइन वृक्षों के घने जंगल हैं। यहां मैदान के मध्य भाग में झील है। इसे भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है।
भरमौरः भरमौर की समुद्र तल से ऊंचाई 2215 मीटर है। भरमौर प्राचीनकाल में चंबा राज्य की राजधानी था। यहां पर प्राचीनकाल के 84 मंदिर स्थित हैं और कुछ मंदिर सातवीं शताब्दी के बने हैं।
मणिमहेशः मणिमहेश की समुद्र तल से ऊंचाई 4170 मीटर है। यह प्राचीनकाल के मंदिरों में से एक मंदिर है। यहां पवित्र झील स्थापित है, जो इस जिला की सबसे ऊंची झील है।
कुगतीः कुगती भरमौर का आखिरी आबाद गांव है। यहां से दो किलोमीटर दूर केलांग वजीर का मंदिर है। भरमौर से केलांग मार्ग पर कुगती दर्रा आता है।