सिटी रिपोर्टर-शिमला-पीजी के कोर्सों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी अब तक दस्तावेज अपलोड नहीं कर पाए हैं। इस वजह से वे प्रवेश से वंचित रह रहे हैं। इस तरह के मामले लगातार विश्वविद्यालय पहुंच रहे हैं। तय समय अवधि में दस्तावेज अपलोड न होने की वजह से छात्र परेशान है और अब मेरिट सूची में नाम न होने से दुखी हैं। उम्मीदवारों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से दस्तावेज अपलोड होने के बाद उनके प्रवेश के दावे को आगे बढ़ाते हुए मेरिट सूची जारी करने की गुहार लगाई है।
यह मामला एसएफआई भी उठा चुकी है और इसको लेकर बीते छह नवंबर को एसएफआई ने डीन ऑफ स्टडीज प्रोफेसर अरविंद कालिया का घेराव भी किया था। एसएफआई. के विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष रविंद्र चंदेल ने कहा कि कई विद्यार्थी स्नातकोत्तर स्तर के कोर्सों में प्रवेश के लिए दस्तावेज अपलोड नहीं करवा पाए हैं। उन्होंने कहा कि एसएफआई. की मांग है कि दस्तावेज अपलोड करने के लिए तिथि को आगे बढ़ाया जाए। समय पर दस्तावेज अपलोड न होने की वजह से कई उम्मीदवारों का नाम मेरिट में नहीं आ पा रहा है, जबकि कई उम्मीदवारों का दावा है कि उनसे कम अंक वाले उम्मीदवारों के नाम मेरिट में है और उन्हें दस्तावेज अपलोड न होने की वजह से कंसीडर नहीं किया गया है। एसएफआई का कहना है कि इन उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया था, लेकिन विश्वविद्यालय की ओर से बीते अक्तूबर माह में मेरिट के आधार पर प्रवेश देने के निर्णय के बाद उन्हें दस्तावेज अपलोड करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी भी कई विद्यार्थी दस्तावेज अपलोड नहीं कर पाए हैं।
The post एडमिशन के लिए छात्र दस्तावेज नहीं कर पाए अपलोड, टेंशन appeared first on Divya Himachal.
No comments:
Post a Comment