रिपन अस्पताल के कोविड वार्ड में लगाए सीसीटीवी कैमरे, एमएस ऑफिस से जोड़ा जाएगा कनेक्शन
स्टाफ रिपोर्टर-शिमला-शिमला जिला के लिए समर्पित कोविड-19 अस्पताल में अब संक्रमित मरीजों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। प्रशासन की ओर से अस्पताल के वार्ड के अंदर 19 सीसीटीवी कैमरे लगवाएं गए है। इसके अलावा अस्पताल के अंदर तैनात स्टॉफ पर भी प्रशासन की नजर रहेगी। इन सीसीटीवी कैमरों का कनेक्शन एमएस ऑफिस में जोड़ा जाएगा, वहीं स्टॉफ डयूटी रूम में भी इनका कनेक्शन जोड़ा जाएगा, ताकि स्टाफ को भी यह पता चल सके कि कोरोना वार्ड में क्या चल रहा है। उल्लेखनीय है कि सितंबर माह में एक कोरोना संक्रमित महिला ने अपने वार्ड के बाहर फंदा लगाकर जान दे दी थी। इसके बाद अस्पताल में काफी बवाल हुआ था। सरकार की ओर से भी मामले को लेकर जांच कमेटी बिठाई गई और इसके बाद सरकार ने तत्कालीन एमएस को हटा दिया था।
हादसे से सबक लेते हुए अस्पताल प्रशासन ने अब यहां पर कैमरे लगाने का निर्णय लिया था, जो कि पूरा कर लिया गया है। अस्पताल के एमएस डा. रमेश चौहान का कहना है कि वार्डों में कोरोना मरीजों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कनेक्शन लगवाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। दो-तीन दिन में बचा काम पूरा हो जाएगा। हालांकि प्रशासन की ओर से डाक्टरों की टीमें समय-समय पर मरीजों का चेकअप करवाने जाती हैं, लेकिन हर समय मरीजों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगवाने का निर्णय लिया गया। इससे यह भी पता चलेगा कि मरीजों तक सुबह का नाश्ता, लंच, डिनर, डाक्टर कितनी बार चेकअप करने वार्ड में गए सहित वार्ड में मरीज क्या कर रहे हैं, इसकी पूरी जानकारी मिलती रहेगी।
The post तीसरी आंख के पहरे में कोविड पेशेंट appeared first on Divya Himachal.
No comments:
Post a Comment