राजधानी के स्कूलों में छाया सूनापन, अब पंद्रह दिन नहीं खुलेंगे स्कूल,सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन स्टडी भी बंद
शिमला-मंगलवार को सरकार के आदेश जारी होने के बाद बुधवार को शिमला के सरकारी स्कूलों में सन्नाटा छाया रहा। एक बार फिर से लॉकडाउन की स्थिति जैसी स्कूलों की तस्वीर नजर आई। स्कूल में न तो शिक्षक आए, और न ही कोई छात्र स्कूल में पहुंचा। हालांकि कोविड के बड़ते मामले व छात्र व शिक्षकों तक इसका अटैक न पढ़े, इस मकसद से शिक्षण संस्थानों को फिर से बंद किया गया था, लेकिन अभिभावकों की चिंताएं अभी भी कम नहीं हुई है। सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन स्टडी भी बुधवार से बंद कर दी गई, हालांकि प्राइवेट स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस को जारी रखा गया। ऐसे में अब अभिभावकों को डर इस बात का सता रहा है कि अब छात्र घर से भी ऑनलाइन नहीं पड़ पाएंगे। शिमला जिला की बात करें, तो यहां पर प्राइवेट स्कूलों की संख्या ज्यादा है, ऐसे में प्राइवेट स्कूलों में ऑनलाइन स्टडी के साथ परीक्षाएं भी जारी रहेगी। अब सवाल यह है कि पहले भी शिमला जिला में स्कूलों में छात्रों के आने का ग्राफ बहुत कम था। वहीं घर से ही ऑनलाइन स्टडी छात्र कर रहे थे, अब जब सरकार ने स्पेशल विकेशन के साथ ऑनलाइन स्टडी को भी बंद कर दिया है, तो सरकारी शिक्षा का इस पर क्या प्रभाव पड़ता है, यह देखना अहम होगा।
बता दे कि समग्र शिक्षा विभाग की ओर से चलाए जा रहे ऑनलाइन क्वीज प्रतियोगिता भी अब बंद कर दी गई है। 25 नवंबर तक छात्रों का आंकलन भी नहीं होगा। ऐसे में अब शिक्षा विभाग के साथ अभिभावक अभी से ही रिजल्ट को लेकर डरने लगे हैं। ऐसे में अब शिक्षा विभाग नया प्लान बना रहा है कि सरकारी स्कूलों में नॉन बोर्ड कक्षाओं के छात्रों की लिखित परीक्षाएं शिक्षा विभाग नहीं ले सकता है। प्लान बनाया जा रहा है कि अगर कोविड के मामले नहीं थमते है, तो ऐसे में कक्षा एक से आठवीं व नवीं, जमा एक के छात्रों की लिखित परीक्षाएं न करवाते हुए फर्स्ट व सेकेंड टर्म की असेस्मेंट देकर ही दूसरी कक्षा में प्रोमोट किया जा सकता है। इसके अलावा अगर सहमति नहीं बनती है, तो ऑनलाइन परीक्षा करवाने का ऑप्शन भी विभाग की ओर से दिया जा सकता है। बता दे कि शिक्षा विभाग ने सत्र 2020 – 2021 के अकादमिक सेशन को लेकर तैयारियां करना शुरू कर दिया है। संक्रमण की वजह से छात्रों के शैक्षणिक दिवस भी पूरे नहीं हुए है।(एचडीएम)
The post स्कूल फिर बंद…इतना सन्नाटा क्यों appeared first on Divya Himachal.
No comments:
Post a Comment