Show your support

Monday, November 9, 2020

जिला में कोविड से दो की मौत

जिला में 85 पहुंचा मौत का आंकड़ा; 800 एक्टिव केस, रोज आ रहे 100 से ज्यादा मरीज

शिमला-जिला में कोरोना से दो मरीजांे की मौत हो गई है। शिमला में कोविड से मरने वालों का आंकड़ा भी 85 हो गया है। शिमला जिला में अभी तक 800 मरीज एक्टिव हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या 3179 हो गई है। जिला मंे लगातार कोविड मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में रोजाना कोविड संक्रमण के 100 नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। पहली मौत करसोग के रहने वाले व्यक्ति की हुई है। 78 साल के यह बुजुर्ग काफी समय से बीमार थे। उन्हंे करसोग से शिमला आईजीएमसी रेफर किया गया था। ऑक्सीजन लेवल भी कम था। अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे। डॉक्टरों ने इन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन इनकी मौत हो गई। दूसरी मौत ठियोग के रहने वाले 65 साल के व्यक्ति की हुई है। इन्हें भी गंभीर हालत में आईजीएमसी लाया गया था।

वह भी अन्य बीमारियों से ग्रसित थे। उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। आईजीएमसी में इस समय भी कई ऐसे मरीज हैं जो ेकि गंभीर स्थिति में हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में मौत का ग्राफ और बढ़ सकता है। इसके अलावा शिमला जिला में पिछले दो दिनों की बात करें तो यहां पर कोरोना के 209 कोरोना संक्रमण के मामले आ चुके हैं। अपर शिमला में कोविड के ज्यादा मामले मिल रहे हैं। शिमला में आए संक्रमित मरीजों की बात करें तो संजौली में 10, विकासनगर में 3, खलिणी में 4, कृष्णानगर से 1, पोर्टमोर स्कूल के पास से 1, छोटा शिमला 1, कु टाधार से 1, कच्चीघाटी से 1, निगम बिहार से 1, बीसीएस से 1, न्यू शिमला से 5, कनलोग से 1, समरहिल से 1, मॉल से 1, लक्कड़ बाजार से 2, जाखू से 2, टुटू से 1, कैथू से 1, शोघी से 2, फागली से 2, सब्जी मंडी 1, आईजीएमसी में 10, डीडीयू अस्पताल में ृ1, आर्मी अस्पताल में 3 कोविड के मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा अपर शिमला के रोहड़ू के 4, रामपुर से 17, कुमारसैन से 9, नेरवा से 4, ननखड़ी से 5, जुब्बल-कोटखाई से 31, चिड़गांव से 4 मामले सामने आए हैं।

टुटू स्कूल की प्रवक्ता कोरोना पॉजिटिव

शिमला। अब शिमला के टुटू स्कूल में एक प्रवक्ता पॉजिटिव आई है। प्रवक्ता के पॉजिविट आने के बाद स्कूल को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। स्कूल की प्रधानाचार्य कविता वर्मा ने बताया कि रसायन विज्ञान की प्रवक्ता कोरोना पॉजिटिव आ गई हैैैै। उन्होंने बताया कि गुरुवार को बीमारी की शिकायत के बाद प्रवक्ता ने अपना कोविड टेस्ट करवाया और शनिवार देर रात आई रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित पाई गई। 9वीं से 12वीं की विद्यालय में चल रही नियमित कक्षाएं अगले एक सप्ताह तक बंद रहेगी। बच्चों की आनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी

The post जिला में कोविड से दो की मौत appeared first on Divya Himachal.

No comments:

Post a Comment