शिमला-शिमला के लोअर बाजार में रविवार के दिन सुबह से लेकर देर शाम तक ग्राहकों की खूब चहल-पहल रही। शिमला के रिज मैदान से लेकर लोअर बाजार तक दुकानें अभी से ही रंग बिरंगी लाइटों के साथ-साथ सुंदर फूलों से सजना शुरू हो चुकी हैं। इसी के साथ बाजारों में बढ़ रही ग्राहकों की भीड़ से खरीददारी पर भी काफी असर पड़ा है। लोग मिट्टी के दीये और घर की साज सजावट के सामान की खरीददारी जम कर करते नजर आ रहे हैं। रविवार को बाजार में खूब रौनक रही। शहर के मुख्य बाजारों में इतनी भीड़ रही कि तिल धरने की जगह नहीं थी।
लोग अभी से ही मिट्टी के दीये और खिल पताशों की डिमांड कर रहे हैं। ऐसे में खरीददारी के लिए दुकानों के बाहर खूब भीड़ देखने को मिल रही है। बता दें कि बाजारों में इस बार त्यौहारी सीजन के लिए चाइनीज सामान को बिल्कुल भी पसंद नहीं कर रहे हैं। न ही कारोबारी चाइनीज सामान को इस बार अपनी दुकानों में लाए हैं। ऐसे में लोग स्वदेशी सामान की डिमांड कर रहे हैं और मिट्टी के दीये से इस बार शिमला के लोग घर को रोशन करेंगे। हालांकि मिट्टी के दीये के साथ-साथ लोग मोमबत्ती की भी खरीददरी कर रहे हैं, लेकिन इस साल मार्केट में तरह-तरह की मोमबत्तियों की आइट्मस नहीं आई हैं।
ड्राई फ्रूट्स की डिमांड बढ़ी
लोग ड्राई फ्रूट्स को मिठाइयों के स्थान पर पसंद कर रहे हैं। बाजार में अलग-अलग डिजाइनों में डिब्बों की पैकिंग उपलब्ध है। ड्राई फ्रूट्स बेचने वालों की खूब चांदी रही, लेकिन मनमाने दाम वसूलने को लेकर इस दौरान लोग तोल मोल करते दिखे। बाजार में मिठाइयों की दुकानें भी आकर्षक ढंग से सजी हैं। वहीं, मिठास डालने के लिए हलवाइयों ने रंग बिरंगी और अलग-अलग तरह की मिठाइयों के स्टॉल अपनी दुकानों में सजाए हैं। इसके अलावा जगह-जगह पेठे के स्टॉल भी बाजारों में सजने शुरू हो गए हैं।
The post दीपावली के लिए सजी लोअर बाजार की दुकानें appeared first on Divya Himachal.
No comments:
Post a Comment