कुफरी का पारा 7.6 डिग्री

जिला में 14-15 नवंबर को बारिश के आसार, फिर लुढ़का न्यूनतम तापमान

कार्यायल संवाददाता-शिमला-जिला शिमला में इस सप्ताह के अंत में मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग द्वारा जिला शिमला में 14 व 15 नवंबर को एक दो स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि जिला शिमला में 13 नवंबर तक मौसम साफ बना रहेगा। जिला शिमला के अधिकतर क्षेत्रों में दिन भर मौसम साफ बना रहा। धूप खिलने से दिन के समय मौसम सुहावना बना रहा, मगर जिला में दोपहर बाद शीतलहरों का प्रवाह शुरू हो गया  था।

शीतलहरों के प्रवाह से अधिकतम तापमान में फिर से गिरावट आई है। शिमला के तापमान में बीते रविवार के मुकाबले एक डिग्री तक की गिरावट आंकी गई है। ठंडी हवाओं के प्रवाह से न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से जिला के अधिकतर क्षेत्रांे में सुबह व शाम के समय कडाके की ठंड पड़ रही है। शिमला के न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट आई है। शिमला का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 9.0 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि ऊपरी शिमला में और ज्यादा ठंड पड़ रही है। कुफरी का पारा 7.6 डिग्री तक पहंुच गया है।

जिला में सामान्य से कम चल रहा पारा

जिला शिमला में अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य डिग्री में रिकॉर्ड किया जा रहा है। मगर गिरावट आने के बाद न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। इसमें आगामी दिनों के दौरान और गिरावट आने की उम्मीदें लगाई जा रही हैं, जिससे जिला में जनता को और कडाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

The post कुफरी का पारा 7.6 डिग्री appeared first on Divya Himachal.

Post a Comment