31 मार्च तक फाइल होंगे टेंडर,नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने सभी विभागों को जल्द काम करने के दिए आदेश
शिमला-इस साल नगर निगम के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनने वाली कई योजनाएं जमीन पर उतरती नजर आएंगी। इस साल शहर स्मार्ट दिखना शुरू होगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किए जाने वाले कार्यो के लिए कुछ प्रोजेक्ट्रों के टेंडर 28 फरवरी से पहले-पहले निगम ने कर दिए है। जिसमें से गोल पहाड़ी में बनने वाले स्मार्ट पार्क, रानी झांसी पार्क के सौंदर्यकरण सहित संजौली आईजीएमसी में 25 करोड़ से बनने जा रही पार्किंग, स्मार्ट पार्थ, बाइडनिंग आफ रोड, विकासनगर में मल्टी स्टोरी पार्किंग, ई-टवाइलेंट जैसे प्रोजेक्टों के लिए टेंडर किए जा चुके हैं अब स्मार्ट सिटी के तहत किए जाने वाले प्रोजेक्टों के लिए जल्द से जल्द टेंडर कर कार्य शुरू किया जाना है, हालांकि नगर निगम ने 31 मार्च तक सभी प्रोजेक्टों के लिए किए जाने वाले कार्यो के लिए टेंडर प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। इसके लिए नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने भी सभी विभागों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश जारी कर दिए है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किए जाने वाले कार्यो से शहर में तारों के जंजाल से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं पानी और सीवरेज की पाइपें नालियों में ब्लॉकेज का कारण नहीं बनेंगी। शहर के मुख्य नाले के आसपास सौंदर्यकरण किया जाना है। नगर निगम प्रशासन ने स्मार्ट सिटी के लिए शहर के लिए 28 प्लान तैयार किए हैं। इसमें से दस को इसी साल पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद मालरोड की सीवरेज, पानी की पाइपों के साथ हर तार इसी से गुजरेगी। राजधानी में निगम की 987 दुकानें हैं, इनको तोड़ कर दोबारा से एकरूपता से प्रीफेबरिकेटिड तरीके से बनाया जाएगा। इसके साथ ही निगम के कूड़ा संयंत्र से बिजली और खाद बनाने का काम शुरू होगा। लंबे समय से बिजली से कूड़ा और बिजली बनाने का प्लान है। इसके बावजूद शहर में इन दोनों प्रोजेक्टों पर काम शुरू नहीं हो सका है। संजौली से इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज तक यह फुटपाथ बनाया जाएगा। फुटपाथ पर छत लगाई जाएगी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 11 करोड़ रुपए का प्रावधान इसके लिए किया गया है। इसके साथ ही शहर में ई-शौचालयों का निर्माण होगा। बस स्टाप, सार्वजनिक स्थलों में निगम द्वारा ई-शौचालय स्थापित किए जाएंगे। शहरभर में ई-शौचालयों के निर्माण के लिए एक करोड़ 20 लाख का प्रावधान किया गया है।
31 मार्च तक टेंडर प्रक्रिया की जाएगी पूरी
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कार्यों को शुरू करने के लिए किसी तहत की देरी न हो इसे देखते हुए अब बजे हुए प्रोजेक्टों के लिए 31 मार्च तक का समय रखा गया है। जिसमें कृ ष्णा नगर से कांबरमेयर का नाले के लिए और स्टेप पार्किंग, कृष्णा नगर में साथ ही बनाई जाने वाली प्री स्कचर दुकानें व कंमाड सेंटर के लिए टेंडर जल्द किए जाने है।
The post पूरा होगा ख्वाब…सच में अब स्मार्ट दिखेगा शिमला शहर appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
No comments:
Post a Comment