Show your support

Sunday, March 1, 2020

विद्युत बोर्ड से छह कर्मचारी रिटायर

बोर्ड सचिवालय कुमार हाउस शिमला विद्युत परिसर में कर्मियों को दी भावभीनी विदाई

शिमला-हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड सचिवालय से शनिवार को छह कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। रिटायर कर्मियों में अवर सचिव गिरधारी लाल, अधीक्षक चांद लाल, अधीक्षक परमानंद, सुरेश (लोक संपर्क कार्यालय कर्मचारी), हेत राम और बुद्धि राम शामिल रहे बोर्ड सचिवालय कुमार हाउस शिमला विद्युत परिसर में इन कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह की अध्यक्षता करते हुए बिजली बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (कार्मिक) डा. अश्विनी कुमार शर्मा ने कहा कि बोर्ड में कार्यरत कर्मचारियों का बोर्ड को आज इस स्तर पर पहुंचाने में बड़ा योगदान है। उन्होंने कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कर्मचारियों के सहयोग को बोर्ड द्वारा हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने बोर्ड से आज सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों व अधिकारियों के लंबे सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर बोर्ड के संयुक्त निदेशक (लोक सपंर्क) अनुराग पराशर, उपसचिव प्रेम चंद शर्मा व उपसचिव दिलीप चौणा, अवर सचिव उत्तम खेटा व अवर सचिव प्यार चंद सहित बोर्ड सचिवालय में कार्यरत सभी अधिकारी व कर्मचारी  उपस्थित रहे।

सूचना एवं जन संपर्क से दो कर्मचारी सेवानिवृत्त

हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जन संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक संजय शर्मा शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने 1986 में विभाग में अपनी सेवाएं आरंभ कीं और 33 वर्ष व पांच महीनों तक कार्य किया। विभाग में साउंड रिकार्डिस्ट गोविंद चौहान भी सेवानिवृत्त हो गए। इन दोनों अधिकारियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर सूचना एवं जन संपर्क निदेशालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन ने इस अवसर पर कहा कि संजय शर्मा ने विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए विभाग और प्रदेश सरकार को बहुमूल्य सेवाएं दीं। उन्होंने गोविंद चौहान की सेवाओं की भी प्रशंसा की, जिन्होंने विभिन्न स्थानों पर कार्य किया। विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी संजय शर्मा और गोविंद चौहान से जुड़ी यादों का साझा किया। निदेशक ने दोनों अधिकारियों के मंगलमय और स्वस्थ जीवन की कामना की।

The post विद्युत बोर्ड से छह कर्मचारी रिटायर appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

No comments:

Post a Comment