विश्वविद्यालय प्रशासन खुली व निष्पक्ष जांच करवाने को पूरी तरह से तैयार
शिमला-एपीजी विश्वविद्यालय ने फर्जी डिग्री मामले पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा है कि नियामक आयोग के सदस्य द्वारा अलख प्रकाश गोयल शिमला यूनिवर्सिटी पर डिग्री फर्जीबाड़े को लेकर लगाए सभी आरोप निराधार और असत्य हैं। इन आरोपों को खारिज करते हुए अलख प्रकाश गोयल शिमला यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर डाक्टर आरके चौधरी ने शनिवार को कहा कि किस तरह कुछ असामाजिक तत्त्वों ने यूनिवर्सिटी पर झूठे आरोप लगाकर यूनिवर्सिटी की छवी को खराब कर रहे हैं। कुलपति ने कहा कि ये सभी आरोप निराधार और बिना सबूतों के असत्य है। कुलपति चौधरी ने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन खुली, निष्पक्ष जांच करवाने को तैयार है। कुलपति ने कहा कि निजी यूनिवर्सिटी नियामक आयोग के एक सदस्य ने एक विज्ञप्ति में यूनिवर्सिटी पर झूठा आरोप लगाया कि एपीजी शिमला यूनिवर्सिटी नियमों के बाहर काम कर रही है, जो कि सरासर गलत है, बल्कि सदस्य ने यूनिवर्सिटी की गरिमा को चोट पहुंचाई है। यह बहुत हास्यस्प्द है कि एक ही दिन में नियामक आयोग का सदस्य कह रहा कि एपी गोयल शिमला यूनिवर्सिटी ने पूरा रिकार्ड नहीं सौंपा, जबकि इस मामले में यूनिवर्सिटी नियामक आयोग के सचिव की ओर से क्लीन-चिट मिल चुकी है, कि एपी गोयल शिमला यूनिवर्सिटी में किसी भी प्रकार से नियमों की अवहेलना नहीं हो रही है और पूरा रिकार्ड आयोग को सौंपा है। कुलपति चौधरी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि किस तरह मीडिया में पंद्रह हजार फर्जी डिग्रियों का आरोप लगाकर छात्र-समुदाय हित, आम जनता और यूनिवर्सिटी की छवी को खराब करने की कोशिश की गई। कुलपति ने कहा कि यूनिवर्सिटी के रिकार्ड में अभी तक दो हजार से भी कम डिग्रियां छात्रों को प्रदान की गई है, जो अपना कोर्स पूरा कर चुके हैं और उनका रिकार्ड दर्ज है, और उनका रिकार्ड हिमाचल प्रदेश निजी यूनिवर्सिटी नियामक आयोग को भी सौंपा गया है, और ये रिकार्ड यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। कुलपति ने ये भी कहा कि यूनिवर्सिटी कड़ी मेहनत से बनाई जाती है, और समाज का अभिन्न अंग होती है और उस पर झूठे आरोप लगाकर क्षणभर में धराशाही करना समाज के हितों पर प्रहार करना है। कुलपति प्रोफेसर चौधरी ने कहा कि यह यूनिवर्सिटी छात्रों के हित में गुणात्मक शिक्षा प्रदान कर रही है, और साथ में हिमाचल प्रदेश के उच्च-पढ़े लिखे युवाओं को भी रोजगार प्रदान कर रही है और साथ ही यूनिवर्सिटी के होने से लोगों का रोजगार भी जुड़ा होता है। कुलपति ने कहा कि यूनिवर्सिटी को देखकर कुछ लोगों को मानसिक बीमारी सी हो गई है और वे हिमाचल की तरक्की नहीं चाहते हैं।
The post एपीजी ने नकारे फर्जी डिग्री के आरोप appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
No comments:
Post a Comment