Show your support

Sunday, March 1, 2020

आखिर कब आएगा यूजी पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट

एबीवीपी ने कुल सचिव को ज्ञापन सौंप जल्द परिणाम निकालने की उठाई मांग

शिमला-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय इकाई ने यूजी छात्रों के पुनर्मूल्यांकन के सभी विषयों के परिणाम घोषित करने तथा यूजी की रेजिस्ट्रेशन की तिथि को आगे बढ़ाने को लेकर कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले वर्ष सितंबर माह में प्रदेश विश्वविद्यालय ने प्रदेश के यूजी छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित किया था। इसमें प्रदेश के हजारों छात्रों ने अनुत्तीर्ण होने के बाद पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था। परंतु छह महीने का समय पूरा होने का बाद भी अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों का आधा-अधूरा परिणाम ही घोषित कर पाया है। इकाई अध्यक्ष विशाल वर्मा व सचिव मुनीष वर्मा ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की नाकामियों की वजह से आज प्रदेश के हजारों छात्रों को अपने दो वर्ष बर्बाद होने का डर खड़ा हो गया है। छात्रों ने  अनियमितताओं को सुधारने के लिए मांग उठाई थी, दूसरी तरफ विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूजी के छात्रों को रेजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 29 फरवरी रखी थी, परंतु अभी तक छात्र असमंजस में है कि यदि वह बाद में पूनर्मूल्यांकन में पास हो जाते है। विद्यार्थी परिषद ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंपते हुए यह मांग रखी कि विश्वविद्यालय प्रशासन प्रदेश के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करते हुए जल्द से जल्द सभी छात्रों के पुनर्मूल्यांकन के परिणाम घोषित करें।

 

The post आखिर कब आएगा यूजी पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

No comments:

Post a Comment