Show your support

Sunday, March 1, 2020

कर्नल और जवान से धोखाधड़ी

शिमला में ठगी का हुए शिकार, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन

शिमला-शिमला में सेना का एक कर्नल व एक जवान ठगी का शिकार हुआ है। कर्नल ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सेना के कर्नल की शिकायत है कि उसे कुरियर आना था। जिससे वह गुगल के माध्यम से ट्रैक कर रहे थे। कंपनी ने उन्हें बताया कि उस कुरियर के लिए उन्हें कुछ पैसे डालने होगें। उन्होंने डिमाड पर दो रुपए का एसएमएस किया। मगर इसके बाद कंपनी से कोई संपर्क नहीं हुआ। जिस पर सेना के एक ओर जवान ने उनकी जगह एक ओर एसएमएस कर दिया। इसके बाद पता चला कि कर्नल के खाते से 10 हजार और जवान के खाते से 46 हजार रुपए की निकासी हो गई। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। उधर,शिमला घणाहटी के एक व्यक्ति का आधार कार्ड तमिलनाडू में प्रयोग होने का मामला प्रकाश में आया है। इस आधार कार्ड पर वहां एक खाता खोला गया है। इसके बाद इस खाते से 43 हजार रुपए की निकासी हुई है। हांलाकि इस में से 22 हजार रुपए की राशि वापस आ गई है। मगर अभी भी 21 हजार की राशि उन्हें वापस नहीं मिल पाई है। पुलिस ने उक्त प्रकरण मेें मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

 

The post कर्नल और जवान से धोखाधड़ी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

No comments:

Post a Comment