स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए निगम की तैयारियों की परख जारी,केंद्रीय टीमें लोगों से मांग रही फीडबैक
शिमला-शिमला शहर की सफाई का निरीक्षण पिछले पांच दिनों से जारी है। ऐसे में निगम ने शिमला शहर में सफाई को लेकर क्या विशेष इंतजाम किए है। खास तौर पर गारबेज को लेकर लोगों के घरों से गिला व सूखा कूड़ा अलग-अलग उठाया जा रहा है। शहर को साफ रखने के लिए स्थानीय जनता भी आगे आ रही है। लोग खूले में कूड़ा डालने के बजाए कूड़ेदानों में डाल रहे है। बताया जा रहा है कि केंद्र से आई टीमें शहर के लोगों से भी सफाई को लेकर फीडबैक मांग रहे हैं। जानकारी के अनुसार लोगों से मिल रहा फीडबैक से टीमें कुछ हद तक संतुष्ट नजर आ रही है। शहर की सफाई का आंकलन करने के लिए जो टीमें यहां पहुंची है वह शहर के अलग-अलग वार्डो में जाकर सफाई की परख कर रही है। सोमवार को इन टीमों ने संजौली व मशोबरा वार्डो का निरीक्षण किया है। इस निरक्षण के दौरान टीमों को इन वार्डो से भी अच्छा रिसपोंस मिला है। स्थानीय लोगों ने भी अपने वार्डो में साफ-सफाई को बरकरार रखा है। अब यह टीमें शहर के भीड़ भाड़ वाले स्थानों में बाजारोंं में जा सकती है। अभी तक शहर के बस स्टेंड्स के जाकर निरीक्षण किया गया है। वहां पर भी सफाई व्यवस्था को देखा गया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि गुपचुप रूप से होने वाले सर्वे को लेकर नगर निगम अधिकारियों की सांसे अटकी हुई है। स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर अंक पाने के लिए नगर निगम की इन दिनों परीक्षा की घड़ी है। वहीं बात करें नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों की तो सभी का कहना है कि वह शिमला को टॉप 20 में देखना चाहते है। इसी को देखते हुए शहर को साफ रखने की तैयारियां की गई है। लोगों से सफाई व निगम द्वारा शहर को साफ रखने में क्या अहम कदम उठाए है इन सब की फीडबैंक आम जनता से मांग रही है। नगर निगम को सूचना दिए बिना ही यह टीमें गुपचुप शहर का निरीक्षण कर रही है। टीमों के सदस्य चुपचाप सड़कों, रास्तों के अलावा पहाड़ी इलाके और नालों का भी निरीक्षण कर रही है। कुछ सदस्य बस अड्डे और रेलवे स्टेशन भी गए और निरीक्षण किया। निगम के अनुसार एक ओर टीम शहर में आएगी जो शहर की सीवरेज व्यवस्था व शौचालयों की साफ-सफाई का निरक्षण करेगी। बता दें कि चार हजार से अधिक शहरों में सर्वेक्षणस्वच्छता सर्वेक्षण देश भर के करीब चार हजार शहरों में चल रहा है। यह सर्वेक्षण 31 जनवरी तक चलेगा। शिमला शहर लीग रैंकिंग में 21वें नंबर पर था, लेकिन अंतिम रैंकिंग इस निरीक्षण के बाद तय होगी। बीते साल शिमला 127वें नंबर पर था। बर्फबारी के बीच भी सफाई व्यवस्था पुख्ता रखने के हर संभव प्रयास किए गए हैं। नगर निगम ने इस बार सर्वेक्षण के लिए कड़ी तैयारियां कर रखी हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण का निरीक्षण करने आई टीम किस तरह की रिपोर्ट तैयार करती हैं इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।
The post जनता तय करेगी स्वच्छता की राह appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
No comments:
Post a Comment