विश्व बैंक की फंडिंग और पर्यटन विभाग की देखरेख में बने टाउन हाल की बिल्डिंग के निर्माण पर फिर उठे सवाल
शिमला-विश्व बैंक की फंडिंग और पर्यटन विभाग की देखरेख में बना टाउन हाल की बिल्डिंग के निर्माण पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मंगलवार सुबह से हो रही तेज बारिश के बाद टाउन हाल में बने डिप्टी मेयर कार्यालय में पानी घुस गया। डिप्टी मेयर कार्यालय में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। डिप्टी मेयर कार्यालय की कुर्सी और टेबल पानी से भीग गए और कमरे में भी काफी पानी इकठ्ठा हो गया। इससे पहले भी डिप्टी मेयर ने टूरिज्म विभाग के जेई को मौके पर बुलाया थी और उन्हें पूरी स्थिति दिखाई लेकिन अभी तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। टाउन हाल के जीर्णोद्धार पर आठ करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं और तीन साल में रेनोवेशन का काम पूरा हो गया है। टाउन हाल का हाल यह है कि इसकी छत से पानी टपकने लगा है। गौरतलब है कि टाउन हाल की इस इमारत का जीर्णोद्धार लगभग आठ करोड़ रुपए से हुआ था। इसमे इस्तेमाल की गई लकड़ी, प्लास्टर, पेंट और अन्य चीजों पर भी सवाल उठ चुके हैं । तब इसकी शुरुआती जांच में 45 कमियां पाई गई थी और इन कमियों की जांच के लिए कमेटी भी बनाई गई थी, लेकिन इस जांच कमेटी में उन्हीं अधिकारियों को शामिल किया गया था जिनके पास इस प्रोजेक्ट की देखरेख का जिम्मा था। उस समय कहा गया था कि पाई गई तमाम कमियों को जल्द दूर कर लिया जाएगा। हाल ही में हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद नगर निगम के महापौर और उप महापौर को इस बिल्डिंग में बैठने की जगह मिली है। लेकिन ऐसी सर्दी में उनके कमरों में पानी टपकने से एक बार फिर इस इमारत का जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट सवालों के घेरे में है। ऐसे में अभी ही तैयार हुआ टाउन हाल की हालत खराब होती जा रही है। टाउन हाल पर लाखों खर्च करने के बाद उसके निर्माण पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
The post टाउन हाल की बिल्डिंग की छत से टपक रहा पानी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
No comments:
Post a Comment