हिल्स क्वीन में फिर बर्फबारी,प्रशासन ने कुफरी में फंसे 69 मुसाफिरों को किया रेस्क्यू
शिमला -गलवार को ताजा बर्फबारी के बाद ऊपरी शिमला की सड़कें पूरी तरह से बाधित हो गई। कुफरी से ऊपर सभी सड़कें भारी बर्फबारी के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दी गई हैं। शिमला शहर में जहां बर्फबारी देख पर्यटकों के चेहरे खिल उठें, तो वहीं ऊपरी क्षेत्रों में यह बर्फ हजारों परेशानियां पर्यटकों व लोगों के लिए लेकर आई, हालांकि जिला प्रशासन ने ऊपरी क्षेत्रों में घुमने गए पर्यटकों की समस्याओं को कम करने को लेकर युद्धस्तर पर कार्य भी किए। उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने बताया कि बीते सोमवार से जारी कुफरी में बर्फ के कारण तीन बसों में फंसे 69 मुसाफिरों को उपमंडलाधिकारी ग्रामीण नीरज गुप्ता की अगवाई में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार ग्रामीण एचएल गेज्टा, एसएचओ ढली व लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने बचाव कार्य में सहायता प्रदान की। उपायुक्त ने बताया कि जिला के ऊपरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है। शिमला शहर में सभी रास्ते खुले हैं, जबकि शिमला ग्रामीण में कुफरी सड़क बंद हो गई है। ढली- फागु मार्ग को सामान्य बनाए रखने के लिए पर्याप्त मशीनें तैनात कर दी गई है। लगातार बर्फबारी के कारण फागु, ठियोग, शिमला से चौपाल व अन्य चार संपर्क मार्ग, रोहडू में खड़ा पत्थर व अन्य सात संपर्क मार्ग, रामपुर में दो संपर्क मार्ग, कुमारसैन में नारकंडा व पांच संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं, जिनको सामान्य बनाए रखने के लिए पर्याप्त मशीनरी व श्रमिकों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने बताया कि डोडरा क्वार क्षेत्र में बर्फबारी के कारण मार्ग बंद है। शिमला नगर शिमला ग्रामीण, कुमारसैन, ठियोग, रोहडू, रामपुर बुशैहर में विद्युत आपूर्ति सामान्य बनी हुई है, जबकि चौपाल उपमंडल के कुपवी में 10 डीटीआर तथा डोडरा क्वार उपमंडल में छह डीटीआर बंद होने से कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। उन्होंने बताया कि सब्जी, दूध, ब्रैड इत्यादि रोजमर्रा की उपयोग की वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इसके अतिरिक्त भंडारण की व्यवस्था भी की जा चुकी है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों व पर्यटकों से अपील की है कि अधिक बर्फबारी की स्थिति में वाहन न चलाए। भारी बर्फबारी अथवा तूफान आने पर वाहन को रोक दें, तथा अपनी फोग लाइट ऑन रखें। उन्होंने कहा कि ठंड से बचने के लिए पर्याप्त एहतियात बरतें तथा पर्यटक अपने साथ कंबल, गर्म कपड़े, गर्म पानी की बोतलें आदि की समूचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।
नहीं जा पाए पर्यटक ढली से ऊपर
मंगलवार को ताजा हिमपात के बाद बाहरी राज्यों से आए पर्यटक ढली से ऊपर घुमने ही नहीं जा पाए। हैरानी इस बात कि है कि पर्यटकों के हजारों रुपए शिमला में ही वसूल हो गए। जबकि पर्यटक ऊपरी क्षेत्रों में भी जाना चाहते थे। बता दें कि दोपहर दो बजे के बाद भारी बर्फबारी होने के बाद पर्यटकों को ऊपरी क्षेत्रों में जाने ही नहीं दिया गया।
ढली से ऊपर रुके गाडि़यों के पहिए
बता दें कि ढली, संजौली, लक्कड़ बाजार में गाड़ी के पहिए रुक गए। बर्फबारी होने की वजह से ऊपरी क्षेत्रों में गई गाडि़यां आधे रास्ते में रोक दी गइर्ं। उसके बाद ढली संजौली, लक्कड़ बाजार में पूरा दिन लंबा जाम लगा रहा।
आपातकाल में इस नंबर पर करें संपर्क
जिला प्रशासन ने पर्यटकों से आह्वान किया है कि किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन सैल के हेल्पलाइन नंबर 1077 व दूरभाष नंबर 0177.2800880, 2800881, 2800882, 2800883 पर संपर्क कर सकते हैं।
The post अपर के लिए पूरी टै्रफिक बंद appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
No comments:
Post a Comment