Show your support

Monday, January 20, 2020

बस और कार में टक्कर, तीन लोग घायल

शोघी –शोघी से तीन किलोमीटर की दूरी पर शुनु बंगला के पास कार और बस में टक्कर हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। शिमला से शोघी शिलगांव बस जैसे ही शुनुबंगला के पास पहुंची तो सोलन से शिमला की ओर जा रही कार सामने से आ रही बस से जा टकराई। इससे कार में सवार एक को हल्की व चालक को गंभीर चोटें आई हैं। बस में बैठी एक सवारी को भी हल्की चोटें आई हैं। बस नंबर एचपी 63-5358 के चालक ने गलत साइड आई कार को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन कार गलत दिशा में तेज रफ्तार में होने के चलते पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और बस को भी नुकसान हो गया। कार में सवार तीन लोगों में से दो को एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए शिमला भेजा गया। इस टक्कर से राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर कुछ समय तक जाम भी लगा रहा। सूचना मिलते ही थाना बालूगंज की टीम मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई में जुट गईर्।

The post बस और कार में टक्कर, तीन लोग घायल appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

No comments:

Post a Comment