शिमला –जिला शिमला में आज से मौसम फिर कडे़ तेवर दिखा सकता है। मौसम विभाग ने सोमवार को जिला के कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी होने की संभावना जताई है। 21 जनवरी को जिला के अनेक स्थानों पर बारिश-बर्फबारी होगी। 22 जनवरी को भी एक दो स्थानों पर बारिश होगी, जबकि जिला में 23 जनवरी से मौसम शुष्क बना रहेगा। रविवार का शिमला में दिन भर मौसम साफ बना रहा। तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान में उछाल आया है। तापमान में उछाल आने से जनता ने पड़ रही प्रचंड ठंड से काफी हद तक की राहत ली है। शिमला में बीते शनिवार को शाम के समय ओलावृष्टि के साथ हल्की बर्फबारी भी हुई थी। ओलावृष्टि और बर्फबारी से समूचा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया था। हालांकि जिला में न्यूनतम तापमान अभी भी माइनस डिग्री में चल रहा है। शिमला के साथ-साथ ऊपरी शिमला के अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री में चल रहा है, मगर धूप खिलने से अधिकतम तापमान में उछाल आया है। तापमान में उछाल आने से दिन के समय ठंड का प्रकोप कुछ हद तक कम हुआ है, लेकिन अभी भी सुबह व शाम के समय कडाके की ठंड पड़ रही है। बीते 24 घंटों के दौरान जिला के खदराडा में पांच, ठियोग व सराहन में एक सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। शिमला में भी 0.8 सेंटीमीटर तक बर्फ दर्ज की गई है। बर्फबारी के चलते जिला के ऊपरी क्षेत्रों में अभी भी जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। ऊपरी शिमला को जोडने वाले मुख्य मार्ग पर भी सफर खतरनाक बना हुआ है। ऐसे में अगर आगामी दिनों के दौरान फिर से बारिश-बर्फबारी होती है तो जनता की परेशानियां फिर से बढ सकती हैं।
The post अंबर आज से फिर खेलेगा टी-20 appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
No comments:
Post a Comment