Show your support

Monday, January 20, 2020

शिमला में 7.50 ग्राम चिट्टे के साथ धरा युवक, मामला दर्ज

शिमला –शिमला में पुलिस ने एक युवक को चिट्टे के साथ धरा है। युवक से पुलिस ने 7.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने नशे का सामान कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है कि उक्त युवक नशे का यह सामान कहां से लाया था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के तहत बीते शनिवार को तारादेवी में एचआरटीसी की एक वोल्वो बस की चैकिंग की गई। इस बस में चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक की तलाशी ली तो पुलिस को उससे सफेद रंग का एक पदार्थ मिला। जब पुलिस ने उसको चैक किया तो पता चला कि यह चिट्टा है, जिसका वजन 7.50 ग्राम था। नशे के सामान के साथ पकडे़ गए युवक ने अपना नाम दिग्मबर नेगी बताया है, जो रामपुर के नीरथ का रहने वाला बताया जा रहा है, जो उक्त बस में सोलन से शिमला की ओर आ रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसपी शिमला ओमापति जम्बाल की है।

The post शिमला में 7.50 ग्राम चिट्टे के साथ धरा युवक, मामला दर्ज appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

No comments:

Post a Comment