Show your support

Monday, January 20, 2020

रामपुर पर चढ़ा कबड्डी का खुमार

रामपुर बुशहर –रामपुर में 7 से 9 फरवरी तक कबड्डी का जुनून सिर चढ़कर बोलेगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर है। रविवार को इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बुशहर कबड्डी संघ के अध्यक्ष सुभाष रांझा द्वारा की गई। इस दौरान संघ के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। बैठक में कुल 53 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सुभाष रांझा ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 से 9 फरवरी तक रामपुर में राज्य स्तरीय महिला और पुरूष वरिष्ठ वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करवाने का अवसर इस बार रामपुर को मिला है। कबड्डी प्रतियोगिता का बेहतरीन तरीके से आयोजित करना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सही आयोजन के लिए रविवार को पदाधिकारियों एवं सदस्यों की मौजूदगी में विभिन्न कमेटियों का गठन कर दिया गया है और सभी सदस्य अपने-अपने कार्यों में पूरी निष्ठा के साथ जुट जाएं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश का देश विदेश में कबड्डी का नेतृत्व कर चुके राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी अपने-अपने जिलों की ओर से खेंलेंगे। जिनमें प्रदेश का नेतृत्व कर चुके अजय ठाकुर के अलावा अन्य खिलाड़ी भी प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण होंगे। रांझा ने बताया कि खिलाडि़यों के रहने, खाने-पीने और अन्य सभी प्रकार की व्यवस्था का इंतजाम बेहतरीन तरीके से करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतियोगिता के आयोजन में स्थानीय प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में ननखड़ी से लेकर सराहन, ज्यूरी, झाकड़ी, नोगली, दतनगर, निरसू, आनी, लूहरी तक के स्थानीय लोगों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंने इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को सफल बनाने में स्थानीय लोगों से पूरा सहयोग करने की अपील भी की है।

बैठक में ये-ये रहे मौजूद

इस बैठक में मुख्य सलाहकार प्रेम मेहता, कानूनी सलाहकार पुनीत गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशवीर चौहान, सतीश मेहता, निर्दोश ठाकुर, संदीप भलूनी, प्रैस सचिव संजय नेगी, अनिरूद्ध सिंह बिष्ट, राजेश लारजू, दलीप भलूनी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र खुंद, श्याम मेहता, विनोज नेगी, सुधांशु कपूर के अलावा अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

The post रामपुर पर चढ़ा कबड्डी का खुमार appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

No comments:

Post a Comment