शिमला –26 जनवरी को रिज पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। पुलिस, आईटीबीपी और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने परेड़ की तैयारियां कीं। साथ ही एनसीसी और एनएसएस के छात्र-छात्राएं रविवार को रिज पर लेफ्ट-राइट करते रहे। बता दें कि रिज पर राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि होंगे और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मौजूद रहेंगे। इस बार के गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिमला में 15 झांकियों की झलक दिखेगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हैरानी की बात है कि गणतंत्र दिवस के लिए पांच दिन शेष रह गए हैं, लेकिन झांकियां तैयार नहीं हुई हैं। बताया गया कि इस बार भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां झांकियों के माध्यम से दिखेंगी, जिसमें सरकार की नई योजनाओं के बारे में भी जनता को अवगत करवाया जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार की हेल्पलाइन मुख्यमंत्री संकल्प सेवा, माई जीओ वी सहित जनमंच कार्यक्रम को भी झांकियों के माध्यम से दिखाए जाएंगे। रविवार को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी में एनएसएस गणतंत्र दिवस परेड शिविर शुरू हुआ। शिविर का शुभारंभ एनएसएस के राज्य समन्वयक दिलीप सिंह ठाकुर ने किया। इस अवसर पर दिलीप ठाकुर ने कहा कि 11 जिलों के 100 स्वयंसेवी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। शिविर में 50 छात्र व 50 छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस शिविर में परेड का अभ्यास कर सभी चयनित स्वयंसेवी गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर आयोजित की जाने वाली परेड में हिस्सा लेंगे।
The post 26 जनवरी की परेड के लिए लेफ्ट-राइट appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
No comments:
Post a Comment