Show your support

Monday, January 20, 2020

70 बूथ में 5945 को पिलाई जिंदगी की दो बूंद

ठियोग में 70 हैल्थ वर्कर के अलावा 280 वर्कर ने कार्य को दिया अंजाम

ठियोग –पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को ठियोग के विभिन्न 70 बूथों पर 0-5 साल तक बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई गई। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 70 हैल्थ वर्कर के अलावा 280 आंगबाड़ी वर्कर तथा 14 सुपरवाईजर को मिलाकर कुल 294 कर्मचारी इसके लिए तैनात किए गए थे। ठियोग में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 5945 बच्चों को पोलियो पिलाई गई हैं। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले इस अभियान को सफल बनाने के लिए इसका प्रचार व प्रसार भी किया गया था। सोमवार को भी इसके लिए आगंबाड़ी वर्कर को डोर टू डोर पोलियो पिलाने का जिम्मा सौंपा गया है। स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ डा. राजेंद्र सिंह टेक्टा ने बताया कि रविवार को मतियाना ब्लाक के अन्तर्गत पालियो की खुराक बच्चों को पिलाई गई है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधिकतर बच्चों को पोलियो पिलाई जा चुकी है और जो बच्चे छूट गए हैं उन्हें सोमवार को आंगनबाड़ी वर्कर आशा वर्कर घर जाकर पोलियो पिलाएगी। उन्होंने बताया कि जो बच्चे पालियो की दवा पिलाने में रविवार को बूथ पर नहीं आए उनके लिए घर पर पोलियो पिलाने का प्रावधान है। उन्होंने आगंनबाडी वर्कर को लेकर कहा कि सभी वर्कर को अभियान से पहले सेमिनार में ट्रैनिंग दी गई है और सभी को इस अभियान को सफल बनाने के लिए विशेष एहतियात बरते जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया है कि जो बच्चे बूथ पर नहीं लाए जा सके उन्हें घर पर अवश्य पालियो पिलाए। उन्होंने बताया कि पोलियो ड्राप्स को लेकर जानकारी दी है कि इसे चार से डिगी के अधिक तापमान से ऊपर नहीं रखा जा सकता है और इसके लिए वर्कर को वैक्सिन कैरियर दिया जाता है और यदि छोटी बोतल में बंद दवाई थर्ड स्टेज पर पहुंच जाए तो इसके देने को कोई लाभ नहीं है। उन्होंने कहा कि जब दवाई बेकार हो जाती है तो इसका रंग ही बदल जाता है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दवाई पिलाने लायक नहीं है। बहरहाल रविवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रो में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई जिसके लिए विभाग की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे।

The post 70 बूथ में 5945 को पिलाई जिंदगी की दो बूंद appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

No comments:

Post a Comment