Show your support

Sunday, January 19, 2020

एचपीयू में कुल सचिव का घेराव

विश्वविद्यालय परिसर में सेंट्रल हीटिंग सिस्टम की शीघ्र की जाए व्यवस्था

शिमला – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने  विश्वविद्यालय परिसर की मांगों को लेकर  कुलसचिव का घेराव किया गया। विद्यार्थी परिषद ने बीते शुक्रवार को छात्र मांगों को लेकर विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में हस्ताक्षर अभियान चलाया था जिसके जरिए परिषद को इन मांगों को लेकर आम छात्रों का हस्ताक्षर के जरिए नैतिक समर्थन भी मिला था। शनिवार को इसी संदर्भ में छात्रों के हस्ताक्षर किए हुए फार्म को लेकर परिषद ने  कुलसचिव का घेराव किया। इकाई मंत्री मुनीष वर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांग है कि विश्वविद्यालय के पिंक पैटल चौक पर पीने के पानी के लिए बेहतर व्यवस्था की जाए। पिंक पेटल पर खाना खाने के लिये टेबल कुर्सी की व्यवस्था की जाए, विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में सेंट्रल हिटिंग सिस्टम की शीघ्र व्यवस्था की जाए। परिषद ने प्रशासन को इन मांगों को पूरा करने के लिए 10 दिन का समय दिया है। मुनीष वर्मा ने कहा कि शिमला ठंडा क्षेत्र हैं। विश्वविद्यालय में सेंट्रल हिटिंग सिस्टम की शीघ्र व्यवस्था की जानी चाहिए। परंतु प्रशासन को छात्रों की चिंता नही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन  द्वारा कुछ दिन पहले केरोसिन हीटर की तेल सप्लाई बंद कर दी गई थी, जो स्पष्ट दर्शाता है कि प्रशासनिक अधिकारी छात्रों के लिए कितने गंभीर हैं। इकाई अध्यक्ष विशाल वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि ए ग्रेड विश्वविद्यालय है, मगर सुविधाओं के लिए छात्र परेशान हो रहे हैं। विश्वविद्यालय के पिंक पैटल चौक पर पीने के पानी के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है। छात्र दूषित जल पीने को मजबूर हैं। उन्होेंने मांग उठाई है कि  खाना खाने के लिए टेबल कुर्सी की भी व्यवस्था की जाए, जिसका सुझाव परिषद ने रेजिस्ट्रेशन व माइग्रेशन ब्रांच के सामने वाली पार्किंग की जगह टेबल व कुर्सियां लगाने का दिया है। लाइब्रेरी में भी अब प्रशासन द्वारा छात्रों को जल्द से जल्द सेंट्रल हीटिंग सिस्टम की सुविधा प्रदान की जाए। उन्होने प्रशासन को चेतावनी दी है की यदि छात्र हितों की इन माँगो का प्रशासन ने शीघ्र समाधान नहीं किया तो विद्यार्थी परिषद प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन होगा।

The post एचपीयू में कुल सचिव का घेराव appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

No comments:

Post a Comment