Show your support

Sunday, January 19, 2020

आज 67 हजार बच्चे पिएंगे दो बूंद जिंदगी की

स्वास्थ्य मंत्री शिमला से करेंगे शुभारंभ, जिला भर में चलेगा विशेष अभियान

शिमला – शिमला में आज 67 हजा़र बच्चे दो बूंद जिंदगी की पिएंगे। प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार 19  मार्च को शिमला  के कमला नेहरू अस्पताल में पोलियो की खुराक बच्चों को पिलाने के अभियान का उद्घाटन करेंगे। बताया जा रहा है कि जिला शिमला के 67 हजार बच्चे दो बूंद जिंदगी की 19 जनवरी को पिएंगे। राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण का अभियान 19 जनवरी, 2020 से 21 जनवरी, 2020 तक आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद विभाग, पुलिस विभाग, हिमाचल पथ परिवहन निगम एवं समेकित बाल विकास सेवाएं के अधिकारियों को पल्स पोलियो अभियान के सफल आयोजन के लिए आपस में समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। शिमला जिला में 0 से 5 वर्ष तक के आयु वाले लगभग 67936 बच्चे हैं। अभियान के तहत जिला में 710 बूथ बनाए जाएंगे, जिसमें 675 बूथ, 20 ट्रांजिट बूथ एवं 15 मोबाइल बूथ शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पूरे जिला में अभियान के सफल आयोजन के लिए 2824 दल के सदस्यों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके साथ 145 पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। उन्होंने बताया कि 0 से 5 वर्ष की उम्र वाले बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई जाएगी, कोई भी बच्चा अभियान के तहत न छूटे उसके लिए विभागों के साथ-साथ एनजीओ से भी सहयोग लिया जाएगा। शिक्षा विभाग को स्कूल में बूथ लगाने के निर्देश दिए तथा पुलिस विभाग को विभिन्न जगह पर लगने वाले ट्रांजिट बूथ पर पुलिस कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए तथा एचआरटीसी को उन ट्रांजिट बूथों पर बसों को रोकने के निर्देश दिए ताकि कोई भी बच्चा न छूटे। अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला शिमला के सभी अभिभावकों से अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के हर एक बच्चे को बूथ में पहुंचा कर दो बूंद जिंदगी की अवश्य पिलाएं।

The post आज 67 हजार बच्चे पिएंगे दो बूंद जिंदगी की appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

No comments:

Post a Comment