Show your support

Monday, January 20, 2020

आधे रास्ते से वापस आ रही निगम की बसें

सड़कें दलदल होने के कारण वाहनों को निकालना हुआ मुश्किल, लोगों को झेलनी पड़ रही दिक्कतें

ठियोग –ठियोग में वैसे तो सभी रूट बहाल हो गए हैं लेकिन कुछेक जगहों पर सड़कें खराब होने के कारण आधे रास्ते तक ही बसें जा रही है और फिर वापिस आ रही है। ऐसी कई सड़कें हैं जिसे वाहनों की आवाजाही के लिए तो खोल लिया गया है लेकिन बावजूद इसके बड़े वाहनों को निकालने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें घूंड से आगे बनाड़ी, मोगड़ा, मतियाना, बढ़ागांव, क्यारा, रावग, गुठाण, शरमला, ब्यौण से आगे सांबर, ब्यौण, जराई, मनलोग, झिनकरधार, संधू, चिखड़, कोटी आदि शामिल है जिन्हें वैसे तो यातायात के लिए खोल दिया गया है लेकिन सड़कों की हालत ठीक न होने के कारण या तो बसें जा ही नहीं रही या फिर आधे रास्ते से ही वापस आ रही है। ठियोग से जराई के लिए चलने वाली सरकारी बस पिछले छह जनवरी से बंद हैं सड़क की हालत ठीक न होने के कारण रूट बंद चल रहा है। इसी तरह से क्यारा रावग सड़क भी पूरी तरह से चालू नहीं हो पाई है। पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद ठियोग में अभी भी कई ऐसी सड़कें हैं जहां पर बड़े वाहनों को निकालना मुश्किल हो रहा है। ठियोग में अभी भी कई ऐसी सड़कें हैं जहां के लिए बसों की आवाजाही को सुचारू नहीं किया गया है। हालांकि ठियोग से जो बसें भेजी जा रही है वो आधे रास्ते से ही वापिस आ जाती है। इनमें ठियोग से बनाड़ी के चलने वाली सरकारी बस घूंड तक जा रही है यहां से आगे सड़क खराब होने के कारण बस नहीं जा रही है। इसके अलावा ठियोग से खशधार के लिए चलने वाली बस भी खशधार तक नहीं पहुंच पा रही है। बताया जा रहा है कि कलींड से आगे खशधार के लिए बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है जिससे यह समस्या आई है। बर्फबारी के बाद कई ऐसे सड़कें हैं जिन्हें यातायात के लिए पूरी तरह से नहीं खोला गया है। बनाड़ी, खशधार व मोगड़ा ऐसे रूट हैं जहां के लिए बसें आधे रास्ते से ही वापिस आ रही है जिससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

The post आधे रास्ते से वापस आ रही निगम की बसें appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

No comments:

Post a Comment