Show your support

Tuesday, January 28, 2020

प्लस प्वाइंट कम्प्यूटर संस्थान में नवाजे होनहार

रामपुर बुशहर –रामपुर के शीशमहल स्थित प्लस पॉइंट कंप्यूटर संस्थान में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें संस्थान की प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। समारोह में फल सब्जी एवं फूल उत्पादक संघ के अध्यक्ष देश दीप गौतम ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्जवलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसके पश्चात संस्थान के प्रबंधक निदेशक गुरदास जोशी ने वर्ष भर संस्थान में आयोजित हुई विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रशिक्षुओं के मध्य कई प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई। चैस में अमन सानी प्रथम और अंजली दूसरी स्थान पर रही। जबकि कैरम महिला एकल वर्ग में नैना ने बाजी मारी व पुरुष वर्ग में पुष्पेंद्र नेगी ने प्रथम रहे। वहीं कैरम महिला डबल में शिवाली व शबनम प्रथम व पुरुष डबल में अमन सानी व पुष्पेंद्र नेगी ने बाजी मारी। इस दौरान आयोजित हुए टाईपिंग टेस्ट में रीना, अनुशासन में सपना कटोच, उपस्थिति में मुकेश, पैंटिंग में कुमारी रंगीला, प्रस्ताव लेखन में लवली, डांस में वंशिका व रेखा प्रथम अव्वल रही। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न रंगारंग प्रतियोगिताऐं भी आयोजित हुई, जिसमें गु्रप डांस में नैना, सपना, दिव्या, दीपा, नेहा, मोनिका, सुमन, वंशिका ने शानदार नृत्य पेश कर दर्शकदीर्घा से खूब तालियां बटोरी। वहीं प्रशिक्षुओं ने पहाड़ी, किन्नौरी व कुल्लवी नाटियां पेश कर भी खूब समां बांधा। कार्यक्रम के अंत में मुख्यअतिथि ने सभी विजेता प्रशिक्षुओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने सभी प्रशिक्षुओं को कड़ी मेहनत के साथ जीवन में आगे बढ़ने पर प्रेरित किया। इस मौके पर मनमोहन सिहान, त्रिलोक चंद, विपिन माहेश्वरी अशोक ध्रैक व संस्थान के अध्यापक वर्ग समेत अभिभावक मौजूद रहे।

The post प्लस प्वाइंट कम्प्यूटर संस्थान में नवाजे होनहार appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

No comments:

Post a Comment