Show your support

Tuesday, January 28, 2020

दत्तनगर स्कूल में भाषण प्रतियोगिता

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में गणतंत्र दिवस पर सजा कार्यक्रम, प्रीति फर्स्ट श्वेता सेकेंड

रामपुर बुशहर –राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में कार्यवाहक प्रधानाचार्य बिंदू कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और रामपुर परियोजना की ओर से कक्षा नौंवी से जमा दो के  छात्रों के मध्य नागरिक कर्त्तव्यों एवं मौलिक कर्त्तव्यों के प्रति आम जनता को जागरूक करने के लिए भारतीय संविधान विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित करवाई। इस बात की जानकारी देते हुए हिंदी प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता धर्मेंद्र नेगी ने छात्रों को संविधान के महत्ता और संविधान निर्माण के बारे में विस्तार से बताया। रामपुर परियोजना द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता का संचालन भौतिक विज्ञान प्रवक्ता राम कुमार जैन द्वारा किया गया। जिसमें प्रीति ने प्रथम, श्वेता ने द्वितीय और अदिति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि इसमें मुस्कान, निकिता, अंजलि, यशिका, बिंटी, स्वाति, दिनेश आदि ने भी भाग लिया। अंत में मुख्यातिथि ने सभी छात्रों को संविधान के बारे में विस्तार से बताया और उनमें निहित कर्त्तव्यों व मौलिक अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर शिक्षक श्याम दत्त, चेतन शर्मा, राजेश कुमारी, मनीषा पॉल, विपिन कुमार, मोनिका शर्मा, देशन नेगी, नीरू शर्मा, सुंदर लता, यज्ञ दत्त, अनुराग शर्मा, नमन वश्ष्ठि, संदीप मेहता, कागदी देवी और श्याम लाल व अन्य मौजूद रहे।

The post दत्तनगर स्कूल में भाषण प्रतियोगिता appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

No comments:

Post a Comment