Show your support

Sunday, January 19, 2020

रामपुर में एचआरटीसी के 25 रूट ठप

रामपुर बुशहर – नारकंडा के समीप भारी बर्फबारी से बाधित पड़े एनएच-5 पर शनिवार को भी बसों की आवाजाही नहीं हो पाई। जिससे रामपुर से शिमला व बाहरी क्षेत्रों की ओर जाने वाली बसों को वाया बसंतपुर होते हुए रवाना किया गया। वहीं रामपुर डिपो के अभी भी तीन रूट पूरी तरह से ठप पड़े हुए है, जबकि 22 अन्य रूटों पर आधे रास्ते तक निगम की बसें अपनी सेवाएं दे रही है। परिवहन डिपो से मिली जानकारी के मुताबिक दो दिनों पूर्व हुई बर्फबारी से लोगों की दिक्कतें फिर बढ़ गई है। विशेषकर रामपुर के दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियां उठानी पड़ रही है। अभी भी रामपुर के कई दुर्गम इलाके अन्य क्षेत्रों से कटे हुए है। शनिवार को भी दरकाली, जगोरी व थड़ा में बस सेवा शुरू नहीं हो पाई। वहीं रोहडु फांचा, किन्नू भगावट, दरकाली, पूना, थड़ा, नरैंण बाहली के लिए बसों की आवाजाही बाधित रही। जिस तरह से मौसम इस बार लगातार कड़े तेवर दिखा रहा है उससे आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। वहीं लोक निर्माण विभाग व बिजली बोर्ड के लिए भी बार-बार हो रही बर्फबारी उनकी मेहनत पर पानी फेर रही है। जिस सड़कों को संबंधित विभाग ने हाल ही में खोला था वहां पर फिर से बर्फ की चादर बिछ जाने से दिक्कतें बढ़ गई है। शनिवार को भी रामपुर के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी तथा निकली क्षेत्रों में रुक-रुक कर वर्षा रही।

The post रामपुर में एचआरटीसी के 25 रूट ठप appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

No comments:

Post a Comment