शिमला-संगठनात्मक जिला शिमला भाजपा ने अपनी कार्यकारिणी का गठन कर लिया है। इसमें कई वर्गों में सामन्जस्य बिठाने की कोशिशें की गई हैं, जिसमें अनुभवी लोगों के साथ महिलाओं व युवाओं को भी पूरा प्रतिनिधित्व दिया गया है। जिला अध्यक्ष रवि मेहता जो कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष भी हैं ने बुधवार को इसकी घोषणा की। इसमें उपाध्यक्षों की सूची में 6 लोग हैं तो दो महामंत्री व 6 जिला सचिव भी बनाए गए हैं। कार्यकारिणी काफी बड़ी है, जिसमें जिला के सभी स्थानों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। जिला उपाध्यक्षों की सूची में देवराज वर्मा ओगली, प्रदीप कश्यप अनाडेल, संजय कालिया शिमला, बॉवी बंसल शिमला ग्रामीण, कुलवंत ठाकुर ‘‘कमल’’ मशोबरा, हरीश ठाकुर फागू को स्थान दिया गया है। जिला महामंत्रियों की सूची में गगन शर्मा, धामी, अंजना शर्मा कुसुम्पटी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, जिला सचिवों में इंद्र ठाकुर, बनूटी, श्याम शर्मा, शिमला तेज प्रताप शंकर, खटनोल, अजय सरना, लोअर बाजार शिमला, विभूति ढडवाल, खलीणी, विनती शर्मा, पुजारली को रखा गया है। अनुपाल चौहान, सांगटी जिला कोषाध्यक्ष होंगे। वहीं कार्यालय सचिवों में नरेंद्र शर्मा, शोघी को दायित्व दिया गया है। मीडिया प्रभारी में मोहित सूद होंगे जबकि सह मीडिया प्रभारी रमा ठाकुर को रखा गया है। इनके अलावा कार्यकारिणी में दिग्विजय चौहान भानू, अजय शर्मा जंगी, विशेश्वर नाथ, सतपाल पिंटू, अश्वनी शर्मा, डा. बृज मोहन शर्मा, दीपक शर्मा, कमल शर्मा, राजीव पंडित, नवीन सचदेवा, बलविंद्र राणा, राजू ठाकुर, राजीव दिप्टा, सुनंदा सूद, कमलेश राणा, कला शर्मा, संगीता सूद, खेमराज वर्मा हिवण, हेमंत शर्मा नेरी, बलदेव वर्मा नीन, हरी दास गर्ग कोहवाग, अमर सिंह ठाकुर पनेश, कमल ठाकुर शिल्ली, बालक राम सुन्नी, तारा दत्त शर्मा शोघी, जितेंद्र भारद्वाज दाड़गी, योगेश्वर हिमरी, गिरीश भारद्धाज जुणी, निर्मला चौहान टुटू, निर्मला धीमान कोट, रवीना कुरैशी सुन्नी, हरीश शर्मा शोघी, मनोज वर्मा बायचड़ी, राज ठाकुर पाहल, प्रीतम ठाकुर ट्राई, सेवक राम डूबलू, रामभज ठाकुर सलोठ, आचार्य महेंद्र कृष्ण शर्मा जुन्गा, प्रदीप शांडिल पटिरिहाणा, राजेश कश्यप न्यू शिमला, जय राम गोलड़ी कुसुम्पटी, रीना शर्मा भट्टाकुफर, नरेंद्र ठाकुर सनान, सुरेंद्र चौहान कंडामूल कोटी, योगिता शर्मा बलदेयां, शीतल शर्मा शांति बिहार, सुनीता हरनाम धीमान ढली, रोशन आजाद च्योग, अश्वनी सूद फागू, सोहन शर्मा न्यू शिमला को कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष रवि मेहता ने कहा कि सुरेश भारद्वाज शिक्षा मंत्री, गणेश दत्त अध्यक्ष हिमफेड, कपिल देव सूद, त्रिलोक जम्बाल, बिहारी लाल शर्मा, बिमला कश्यप सूद पूर्व राज्यसभा सांसद, रूपा शर्मा अध्यक्ष गुडि़या सक्षम बोर्ड, विजया ज्योति सेन, डा. प्रमोद शर्मा, रूप दास कश्यप, पूर्व मंत्री, भगत राम चौहान पूर्व विधायक, वीना ठाकुर पूर्व अध्यक्षा समाज कल्याण बोर्ड, संजय सूद पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर, कुसुम सदरेट पूर्व महापौर, राकेश शर्मा पूर्व उप महापौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणदीप कंवर शिमला ग्रामीण, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुसुम्पटी अमर ठाकुर, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ईश्वर रोहाल, प्रेम ठाकुर, मोहन सिंह ठाकुर, योगेश्वर दत्त शर्मा, दुर्गा सिंह ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, विजय परमार, पूर्णिमा झींगटा, मदन शर्मा, सुषमा मिनोचा, विमल साना शिवदास, सुमन सूद, गोपाल सूद, मलकीयत सिंह, महापौर सत्या कौंडल, उप महापौर शैलेंद्र चौहान व भाजपा समर्थित सभी नगर निगम पार्षद, जिला परिषद सदस्य व ब्लॉक समिति सदस्य कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे। उनके अलावा मदन शर्मा ढली, आशा चौहान चमियाणा, कुलदीप वालिया कुफरी, कमल ठाकुर सांगटी संजौली, बिलाल अहमद शाह कनलोग, अनूप वैद्य बेनमोर, शीतल ब्यास भराड़ी, नवीन सूद माल रोड़, आशा कश्यप शोघी, तोता राम वर्मा डढयोग, प्रेम शर्मा शोधी, प्यार सिंह कंवर घणाहटी, कली राम चौहान कोहबाग, ई. राकेश मेहता चक्कर, त्रिलोक वर्मा चक्कर, मीना शर्मा बागी, धर्म प्रकाश ठाकुर खटनोल, चुन्नी लाल वर्मा सुन्नी, रोशन ठाकुर घणाहट्टी व राजीव चौहान शनान को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
The post जिला भाजपा…नई टीम में 6 उपाध्यक्ष-2 महामंत्री appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
No comments:
Post a Comment