सड़कों के बहाल न होने पर निगम नहीं भेज रहा बसें, लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना
शिमला –भारी बर्फबारी के बाद से अभी तक जनजीवन पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट पाया है। सडकों के बंद होने से कई रूटों पर एचआरटीसी की बसें नहीं चल पा रही हैं, जिसके चलते जनता को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। एचआरटीसी शिमला मंडल की बात करें तो सोमवार को सड़कों के अवरुद्ध रहने से एचआरटीसी के 51 रूट प्रभावित रहे। एचआरटीसी से प्राप्त जानकारी के तहत सबसे ज्यादा रूट तारादेवी-नेरवा यूनिट के प्रभावित चल रहे हैं। तारादेवी नेरवा यूनिट के 16 रूट प्रभावित रहे। वहीं, शिमला ग्रामीण यूनिट के 12 रूटों पर भी निगम की बसें नही चल पाईं। लोकल यूनिट के तीन, रोहडू के छह, रिकांगपिओ के 10 और रामपुर यूनिट के चार रूट प्रभावित रहे। एचआरटीसी से प्राप्त जानकारी के तहत बर्फबारी के चलते अभी भी शिमला मंडल में 45 सडकें बंद चल रही हैं, जिसमें सबसे ज्यादा तारादेवी-नेरवा यूनिट के अधीन आती हैं। उधर, जिला प्रशासन द्वारा दावा किया जा रहा है कि जिला शिमला में बर्फबारी के कारण अवरुद्ध चल रहे अधिकाशं मार्गो को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। इन मार्गो पर वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से चल रही है। मगर दूसरी तरफ एचआरटीसी प्रबधन का कहना है कि कई मार्गो पर अभी भी बर्फ की परत जमी हुई है। इस पर बसों को संचालन जोखिम भरा साबित हो सकता है। जिसके चलते जोखिम भरे मार्गो पर बसों को नहीं भेजा जा रहा है। वहीं, मतियाना बडागावं मार्ग से अभी तक पूरी तरह बर्फ नहीं हट पाई है। हांलाकि उक्त मार्ग पर निजी बसों की आवाजाही बहाल हो गई है। मगर अभी तक एचआरटीसी द्वारा उक्त मार्ग पर बसे नहीं चलाई गई है। निगम प्रबधन द्वारा बीते रविवार को उक्त मार्ग पर निरिक्षण करवाया गया। निरिक्षण पर गई टीम ने रिपोट दी है कि उक्त मार्ग पर अभी भी पाचं छह स्पाट ऐसे है जहां से बसो की आवाजाही कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
The post राजधानी… एचआरटीसी के 51 रूट ठप appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
No comments:
Post a Comment