शिमला में एचआरटीसी के 148 रूट अभी भी ठप, बर्फ में फंसी चार बसें
शिमला – जिला शिमला में बर्फ अभी भी जनता के लिए आफत बनी हुई है। बर्फबारी के चलते शिमला मंडल के कई रूटों पर बसों की आवाजाही बहाल नहीं हो पाई है, जिसके चलते ऊपरी शिमला में जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिमला मंडल में शनिवार को एचआरटीसी के 148 रूट प्रभावित हुए हैं। वहीं, बर्फ के कारण ऊपरी शिमला में एचआरटीसी की चार बसें फंसी हुई हैं। शिमला मंडल में नाहन यूनिट के पांच रूट, लोकल के तीन, करसोग में 13, तारा देवी के 39, रोहडू के 13, रामपुर के 25, रिकांगपिओ के 24, सोलन के 8 और ग्रामीण यूनिट के 18 रूट प्रभावित चल रहे हैं। शनिवार को निगम प्रबंधन द्वारा ऊपरी शिमला के लिए नियमित बसें भेजी गईं, मगर सड़कों पर फिसलन होने के चलते दोपहर तीन बजे के बाद ठियोग, नारकंडा, रामपुर, रोहडू और चौपाल के लिए वाया कुफरी होकर बसें नहीं भेजी गईं। निगम प्रबंधन द्वारा करसोग व रामपुर के लिए नाइट बसें वाया धामी होकर भेजी गई हैं। निगम के मंडलीय प्रबंधक रघुवीर ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी के कारण शिमला मंडल में 148 रूट प्रभावित रहे। वाया कुफरी होकर नाइट बस सेवा बंद कर दी गई है। रात्रि बसें वाया धामी होकर भेजी जा रही हैं।
जनता को झेलनी पड़ रहीं दिक्कतें
जिला शिमला में जनता को सड़कों के अवरुद्ध होने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पैदल सफर कर ही अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। बर्फ अब लोगों के लिए आफत बन गई है। मौसम विभाग द्वारा 20 व 21 जनवरी को राज्य में फिर से बारिश व बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है। अगर फिर से बारिश बर्फबारी होती है तो जनता को प्रचंड ठंड के साथ दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं।
The post अभी भी आफत बनी हुई है बर्फ appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
No comments:
Post a Comment