Show your support

Thursday, December 12, 2019

अवैध खनन के जवाब से नाराज, सदन से वॉक आउट।

प्रश्नकाल समाप्त होते ही कांग्रेस ने सदन से वॉक आउट कर दिया। विपक्ष अवैध खनन पर सरकार के जवाब से नाराज होकर सदन से बाहर नारेबाजी करते हुए बाहर आ गया। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने स्वां नहर में अवैध खनन का सवाल उठाया। इस पर उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने मुकेश अग्निहोत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष का सवाल ही गलत है। इस पर मुकेश अग्निहोत्री नाराज हो गए । उन्होंने कहा कि कांग्रेस अवैध खनन पर करवाई चाहती है। बीच बचाव मे उतरे सीएम ने भी विपक्ष का अपने जवाब से शांत करवाने का प्रयास किया , लेकिन बात नही बन पाई। इस कारण विपक्ष वॉक आउट कर गया

The post अवैध खनन के जवाब से नाराज, सदन से वॉक आउट। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment