चंबा। चंबा शहर के बालू पुल के पास आज सवेरे मानसिक तौर से परेशान एक व्यक्ति रावी नदी की तेज लहरों में फंस गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग व पुलिस विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रावी में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। कलहेल गांव का कासमदिन सुबह रावी नदी के बीच उतर गया।इसी बीच अचानक रावी नदी का जलस्तर बढऩे से उसकी जान आफत में आ गई। लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर वह किस तरह नदी के बीचों-बीच एक चट्टान पर चढऩे में कामयाब हो गया। इसी बीच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
The post रावी की तेज लहरों के बीच फंसा, चट्टान में चढ़कर बचाई जान। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment