Show your support

Thursday, December 12, 2019

बारिश और बर्फबारी ने घरों में कैद किए लोग।

जिला सिरमौर के ऊंचाई वाले स्थानों पर मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। आज सुबह से नौहराधार के साथ लगते चाबधार, जाओगी और हरिपुरधार के ऊंचाई वाले स्थानों में जमकर बफऱ्बारी हुई हैं। आज सुबह करीब चार बजे से ही जिला की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में हिमपात से साढ़े तीन फुट बर्फ जम चुकी है। बफऱ्बारी ने समूचे गिरिपार क्षेत्र को ठंड की चपेट में ले लिया है। नोहराधार, हरिपुरधार का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया है। ऐसे में लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबके रहे तथा लोगों ने हीटर व अलाव का सहारा लिया।

The post बारिश और बर्फबारी ने घरों में कैद किए लोग। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment