Show your support

Wednesday, December 18, 2019

नुक्कड़ नाटक में समझाई जाएगी हिमकेयर योजना

शिमला  – अब नुक्कड़ नाटक से हिमकेयर योजना के बारे में पता चलेगा। प्रदेश सरकार शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में एक विशेष अभियान चलाने जा रहा है। हिमाचल में हिमकेयर की सफलता के  बाद इसके  विस्तार में तेज़ी लाई जा रही है। अगले वर्ष इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू की जा रही है। इसमें खासतौर पर दूरदराज के क्षेत्रों में इस योजना के बारे में जनता को जानकारी मिले, इसके लिए उनके क्षेत्रीय भाषा के तहत नाटकों का आयोजन किया जाने वाला है। इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन अगले माह से शुरू होने वाली है। कार्ड बनाने के लिए लोकमित्र केंद्रों की सहायता भी ली जा रही है। सरकार भी जनता से आग्रह कर रही है कि इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिल सके। उधर, आयुष्मान योजना पर गौर करें तो मात्र 30 रुपए में कार्ड बनाकर आप पांच लाख तक रुपए का फ्री इलाज करवा सकते हैं। प्रदेश के पांच जिलों शिमला, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर व चंबा में कॉमन सर्विस सेंटर में ये कार्ड बन रहे हैं। जल्द ही अन्य जिलों में यह सुविधा शुरू की जा रही है।

The post नुक्कड़ नाटक में समझाई जाएगी हिमकेयर योजना appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment