मंगलवार को शिमला सहित प्रदेश भर में खिली रही धूप
शिमला – हिमाचल प्रदेश में जहां कल मौसम साफ रहेगा, वहीं गुरूवार से एक बार फिर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 19 दिसंबर के बाद प्रदेश के मध्य व पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश व बर्फबारी होगी, जिससे की तापमान में एक बार फिर से भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। बता दें कि राज्य के कई उंचाई वाले क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री में जा रहा है। जिसमें कुफरी का न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री, भूतंर माइनस 0.8, कल्पा माइनस 5.0 डिग्री रिकोर्ड किया गया। बता दे कि मंगलवार को शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में दिन भर धूप खिली रही। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर बर्फ के बाद खिली धूप का पर्यटकांंे ने खुब आनंद उठाया। कई पर्यटकों ने शिमला पहुंच कहा कि उन्हें यहां आकर ऐसा लग रहा है, जैसे वो लंदन में घुम रहे है। लंदन जैसा माहौल शिमला में उन्हें खुशनुमा कर रहा है। फिलहाल हिमाचल प्रदेश में मौसम में होने वाले बदलाव पर पर्यटकों की नजरे है। बर्फ का आनंद लेने वाले पर्यटकों ने एडवांस बुकिंग करवाना शुरू कर दिया है। मनाली, कुल्लू, शिमला, डलहौजी में पर्यटक काफी संख्या में पंहुच भी गए है। फिलहाल शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 19 से 21 दिसंबर तक मध्य व पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा। मौसम केंद्र के अनुसार न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम रहा।
The post कल मौसम साफ, गुरूवार से फिर होगी बारिश और बर्फबारी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment