Show your support

Wednesday, December 18, 2019

कुल्लू में डेढ़ किलो चरस के साथ दबोचे दो युवक

कुल्लू – कुल्लू पुलिस ने डेढ़ किलो से ज्यादा चरस के साथ दो लोगों को गिफ्तार किया है। पुलिस ने जिला कुल्लू के आनी और जरी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी रखी है। पुलिस के अनुसार आनी पुलिस थाने की टीम न्यू बस स्टैंड के पास गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस  टीम को देखकर वहां मौजूद एक व्यक्ति हड़बड़ा गया है। पुलिस ने शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली, तो पुलिस ने उसके कब्जे से एक किलो 55 ग्राम चरस बरामद की है और पुलिस ने चरस कब्जे में लेकर व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान भीम सिंह निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे मामले में  पुलिस की टीम ने मणिकर्ण घाटी के डूंखरा चौक के पास गश्त और नाकांबदी के दौरान एक वाहन को तलाशी के लिए रोका। जब वाहन की तलाशी ली गई, तो उससे 504 ग्राम चरस पकड़ी गई। पुलिस ने आरोपित 28 वर्षीय दिलीप कुमार निवासी शांगचण को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दो चरस के मामले में दो लोगों को गिफ्तार कर लिया है। एसपी ने कहा कि कार्रवाई जारी रखी है।

The post कुल्लू में डेढ़ किलो चरस के साथ दबोचे दो युवक appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment