Show your support

Thursday, December 12, 2019

दो मंजिला मकान राख, बेघर हुए दो परिवार।

राजगढ़। राजगढ़ की नेरी कोटली पंचायत के डरैणा गांव मे एक 8 कमरों का दो मंजिला मकान जल कर राख हो गया। जय प्रकाश व राम सिंह दोनों भाई परिवार सहित इस मकान में रहते थे। आगजनी के बाद दोनों परिवारों के पास शरीर में पहने कपड़ों के अलावा कुछ नही बच पाया। यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और घर में रखा सारा समान जल कर खाक हो गया। सुचना मिलने के बाद तहसीलदार राजगढ़ विवेक नेगी भी मौके पर पहुंचे और दोनों परिवारों को 15-15 हजार फोरी राहत प्रदान की।
Courtsey: Divya Himachal