Show your support

Thursday, December 12, 2019

खाली जमीन पर बिजाई करने से कोई नहीं रोक सकता।

जवाली। पौंग बांध विस्थापितों को जब तक उनका हक नहीं मिलता है, तब तक विस्थापितों को पौंग किनारे खाली जमीन पर बिजाई करने से कोई भी नहीं रोक सकता है। यह बात पूर्व सांसद डाक्टर राजन सुशांत ने पपाहन में पौंग विस्थापितों के साथ बैठक में कही। उन्होंने कहा कि पौंग डैम बनने के समय इकरारनामा हुआ था कि विस्थापितों को श्रीगंगानगर में मूलभूत सुविधाओं से लैस जमीन दी जाएगी, लेकिन आज तक विस्थापितों को जमीन नहीं मिल पाई है। पौंग बांध किनारे खाली जमीन पर विस्थापित मजबूरीवश खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। डाक्टर राजन सुशांत ने जवाली के विधायक पर भी कई सवाल छोड़े। उन्होंने कहा कि विधायक तो मुख्यमंत्री को गुमराह कर रहे हैं। विधायक तो यह भी नहीं जानते कि पौंग बांध विस्थापित कितने हैं।

The post खाली जमीन पर बिजाई करने से कोई नहीं रोक सकता। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment