Show your support

Thursday, December 12, 2019

पुलिस के पहरे में फिर शुरू हुआ फोरलेन का काम।

स्वारघाट। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन का निर्माण कार्य आज एक बार फिर कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच शुरू हो गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से फोरलेन कार्य में लगी कंपनी के कर्मचारियों को सुरक्षा दी गई और करीब 25 से 30 जवान सुबह से मौके पर तैनात रहे। बता दे कि कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन फोरलेन कांट्रैक्टर यूनियन ने लगभग 50 करोड़ की बकाया राशि न मिलने पर आक्रामक रुख अपनाते हुए मंगलवार को स्वारघाट के कैंचीमोड़ में फोरलेन कार्य बंद करवा दिया था। यूनियन ने नेशनल हाई-वे अथॉरिटी को चेतावनी भी दी थी कि अगर शीघ्र ही उनकी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता, तो वे एनएचआई के प्रदेश में निर्माणाधीन सभी प्रोजेक्ट्स का काम बंद करवा देगी।

The post पुलिस के पहरे में फिर शुरू हुआ फोरलेन का काम। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment