Show your support

Monday, December 30, 2019

चिट्टे संग युवक गिरफ्तार

शिमला –राजधानी शिमला में पुलिस ने एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। युवक से 35.95 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि उक्त युवक द्वारा नशे का यह सामान कहां से लाया गया था। पुलिस द्वारा बीते शनिवार रात को पजांब रोडवेज की बस का निरीक्षण किया गया। यह बस चंड़ीगढ से शिमला की ओर आ रही थी। पुलिस ने जब इस बस की चैकिंग की तो पुलिस को सीट-40 पर एक युवक बैठा मिला। पुलिस ने जब उक्त युवक से बस में सफर का कारण पूछा तो पुलिस को कोई संतोषजनक उतर नहीं मिला। पुलिस कर्मचारियों को उक्त युवक की गोद में एक बैग मिला। जब पुलिस ने वह बैग खोला तो उस बैग से पुलिस को एक गठरी में सफेद रंग की पुडिया मिली। जब पुलिस कर्मचारियों ने इसकी जांच की तो चिट्टा निकला, जिसका वजन 35.95 ग्राम बताया जा रहा है। युवक की पहचान रामपुर निवासी कर्ण सिंह के तौर पर हुई है। युवक की उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने युवक से नशा के सामान कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है कि उक्त युवक द्वारा नशे का यह सामान कहां से लाया जा रहा था। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने की है।

The post चिट्टे संग युवक गिरफ्तार appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

No comments:

Post a Comment