Show your support

Monday, December 30, 2019

न्यू ईयर पर डांस और डाइन के लिए हिल्सक्वीन तैयार

शिमला के सभी होटल फुल; सैलानियों ने एडवांस में करवाई है बुकिंग, पर्यटन व्यवसायियों के चेहरे खिले

शिमला –नववर्ष की पूर्व संध्या को डांस एंड डाइन के लिए हिल्सक्वीन पूरी तरह से तैयार हो गई है। मौसम में बदलाव और बर्फबारी की उम्मीद को देखते हुए न्यू ईयर सेलिब्रेशन करने शिमला पहुंचे हजारों सैलानियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। यहां पहुंचने वाले सैलानियों के लिए होटल व्यवसायियों ने विशेष इंतजाम कर दिए हैं। सैलानियों की आवभगत सहित मनोरंजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए शिमला पहुंचने वाले सैलानियों के लिए होटलों में डाइन एंड डांस सहित बोन फायर की व्यवस्था की गई है। इसके साथ-साथ होटलों में नवविवाहित जोड़ों के लिए विभिन्न तरह की गेम्स के भी प्रबंध किए गए हैं। बताया गया कि राजधानी के सभी होटल फुल हो गए हैं। नववर्ष के जश्न के लिए हिल्सक्वीन के होटल सैलानियों से जैमपैक हो गए हैं। अधिकांश होटलों की बुकिंग पिछले सप्ताह एडवांस में हो चुकी है। मौसम विभाग ने शिमला में नववर्ष पर बर्फबारी की उम्मीदें जताई हैं। ऐसे में न्यू ईयर पर शिमला में और अधिक संख्या में सैलानियों के उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। शिमला में क्रिसमस पर हिमपात नहीं हुआ, ऐसे में शिमला सहित जिला के अन्य स्थलों पर पहुंचे सैलानियों को निराशा का सामना करना पड़ा, लेकिन विभाग ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर बारिश व बर्फबारी की उम्मीदें जताई हैं, जो शिमला में सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बन सकता है। क्रिसमस पर शिमला में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। अब बर्फबारी की उम्मीदों को देखते हुए भारी संख्या में सैलानियों के शिमला पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। शिमला के होटलों के साथ-साथ ऊपरी शिमला के अधिकांश होटलों में सैलानियों ने एडवांस में बुकिंग करवाई हुई है। नववर्ष सेलिब्रेशन के लिए एडवांस बुकिंग देखकर पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं।

पुलिस बैंड की धुनों पर थिरकेंगे सैलानी

न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर रिज पर पुलिस बैंड की धुन पर सैलानियों को थिरकने का मौका मिलेगा। इस बार यहां स्थानीय कलाकारों सहित बाहरी राज्यों से आए टूरिस्ट भी अपनी प्रस्तुति दे सकते हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सूद ने बताया कि नववर्ष पर शिमला में पहुंचने वाले सैलानियों के वाहनों को पार्क करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन के साथ बैठक कर पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। शिमला होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सूद ने बताया कि होटलों में सैलानियों को हिमाचली व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके अलावा होटल व्यवसायियों ने सैलानियों की सुविधा के लिए हर तरह के इंतजाम पूरे कर लिए हैं। 

हिमाचली व्यंजनों का स्वाद चखेंगे टूरिस्ट

इस बार के नववर्ष के लिए निजी होटलों में भी विशेष भोजन का प्रबंध किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सैलालियों के लिए हिमाचली व्यंजनों का भी पुख्ता इंतजाम कर दिया गया है। बताया गया कि सिड्डू, कांगड़ी डिश सहित वैज और नॉन वैज व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। शिमला के होटलों में सैलानियों की आवभगत के सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। पर्यटकों के लिए होटलों में हिमाचली व्यजंन परोेसे जाएंगे। वहीं, सैलानियों के लिए होटलों में डीजे डांस की भी व्यवस्था की गई है। न्यू ईयर पर होटलों में पर्यटकों के मनोरंजन के लिए बॉन फायर का भी इतंजाम किया गया है।

The post न्यू ईयर पर डांस और डाइन के लिए हिल्सक्वीन तैयार appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

No comments:

Post a Comment