Show your support

Wednesday, December 4, 2019

धर्मशाला में कलाकारों का यह हुनर देख दंग रह जाएंगे।

जिला कांगड़ा संग्रहालय में इंटरनेशनल विंटर आर्ट वर्कशाप में देश-विदेश से नामी कलाकार पहुंचे हैं। कलाकारों द्वारा हिमाचल की खूबसूरत वादियां और यहां के जीवन को कैनवास पर उतारा जा रहा है। यह वर्कशॉप सात दिसंबर तक चलेगी, जिसमें खूबसूरत पेंटिंग्स और नेचर फोटोग्राफी की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। सोसायटी फॉर प्रोबेल प्रमाणिक एकेडमी ऑफ आट्र्स पंजाब, कांगड़ा कला संग्रहालय व जलेश्वर आर्ट फांउडेशन ओडिशा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में थाइलैंड, सलोवेनिया, वियतनाम व नेपाल के 30 से अधिक कलाकार भाग ले रहे हैं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाओं को एक मंच पर एकत्रित करके उसमें ओर अधिक निखार करना है।

 

The post धर्मशाला में कलाकारों का यह हुनर देख दंग रह जाएंगे। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment