मणिकर्ण घाटी के बरशैणी मार्ग पर राशकड़ मोड़ पर एक टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत, जबकि दो घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह लोग एक शादी समारोह से वापस घर की तरफ लौट रहे थे। इसी बीच राशकड़ मोड़ के पास कार सड़क से नीचे नाले में जा गिरी, जिसमें गाड़ी में सवार वेदराज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया,जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेक्र हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।
The post मणिकर्ण में टैक्सी नाले में गिरी, एक की मौत, दो घायल। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment