मारिशियस के प्रधानमंत्री प्राविंद जुगनाथ अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया विमान से आज सुबह 7:45 पर मां भगवती बगलामुखी बनखंडी में पूजा अर्चना के लिए गगल हवाई अड्डे पहुंचे । यहां उनकी सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए थे। इस दौरान जिला प्रशासन से जिलाधीश राकेश प्रजापति, एसडीएम कांगड़ा जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंंजन सहित आला अधिकारी गगल हवाई अड्डे पर उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे। मोरिशिस के प्रधानमंत्री को पुष्पगुच्छ देकर उनका जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री को सड़क मार्ग से भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मां भगवती बगलामुखी बनखंडी के दरबार ले जाया गया।
The post गगल एयरपोर्ट पर मारिशस के प्रधानमंत्री । appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment